फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   All vehicles banned on Meerut-Delhi Expressway from 22 july

Kanwar Yatra : मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर कल से सभी वाहन प्रतिबंधित, एनएच-58 पर नहीं चलेंगी भारी गाड़ियां

Sun, 21 Jul 2024 03:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 21 Jul 2024 03:44 AM IST
सार

कांवड़ यात्रा के चलते मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह आठ बजे से सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वहीं, एनएच-58 पर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। व्यवस्था दो अगस्त की शाम छह बजे तक लागू रहेगी। सहारनपुर, देहरादून, हरिद्वार की ओर से दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ व बुलंदशहर की ओर आने वाले वाहन मीरापुर, बहसूमा, मवाना बस अड्डा पुलिस चौकी से किला परीक्षितगढ़ रोड की ओर डायवर्ट कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
All vehicles banned on Meerut-Delhi Expressway from 22 july
कांवड़ यात्रा file - फोटो : PTI

विस्तार

कांवड़ यात्रा के चलते मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह आठ बजे से सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वहीं, एनएच-58 पर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। व्यवस्था दो अगस्त की शाम छह बजे तक लागू रहेगी। सहारनपुर, देहरादून, हरिद्वार की ओर से दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ व बुलंदशहर की ओर आने वाले वाहन मीरापुर, बहसूमा, मवाना बस अड्डा पुलिस चौकी से किला परीक्षितगढ़ रोड की ओर डायवर्ट कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


पुलिस प्रशासन ने यातायात एडवाइजरी जारी की
कांवड़ यात्रा कल से शुरू हो रही है। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर यातायात एडवाइजरी जारी की है। सोमवार सुबह आठ बजे से इसे लागू कर दिया जाएगा। मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे और एनएच-58 पर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। हल्के वाहनों का संचालन जारी रहेगा। यह व्यवस्था दो अगस्त की शाम छह बजे तक लागू रहेगी। 
विज्ञापन

यदि कोई वाहन हापुड़ के अंदर से होते हुए मेरठ की ओर आना चाह रहा है। ऐसे सभी वाहनों को पुलिस चौकी साईलों सेकंड हापुड़ से खरखौदा-मेरठ की ओर नहीं आने दिया जाएगा। किठौर रोड पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व बिजनौर की ओर से आने वाला भारी यातायात जिसे दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ व बुलंदशहर की ओर जाना है, वह मीरापुर, बहसूमा, मवाना बस अड्डा पुलिस चौकी से किला परीक्षितगढ़ रोड की ओर डायवर्ट कर दिए जाएंगे, जो कस्बा किठौर से हापुड़-बुलंदशहर बाईपास होते हुए दिल्ली, गाजियाबाद और बुलंदशहर की ओर जा सकेंगे। केवल बस अड्डा पुलिस चौकी मवाना से मेरठ तक आने वाले भारी वाहनों को ही मेरठ की ओर आने दिया जाएगा।

पुलिस-प्रशासन ने जारी की यातायात एडवाइजरी, सुरक्षा कर्मचारी भी तैनात 

  • दिल्ली, गाजियाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें मुजफ्फरनगर, सहारनपुर हरिद्वार, देहरादून व बिजनौर जाना है, वह गाजियाबाद से हापुड़-बुलंदशहर बाईपास से हापुड़-किठौर फ्लाईओवर से किठौर रोड होकर कस्बा किठौर से परीक्षितगढ़, मवाना, बहसूमा, रामराज, मीरापुर, जानसठ से मुजफ्फरनगर की ओर जा सकेंगे। जिन वाहनों को हरिद्वार व देहरादून की ओर जाना है, वह मीरापुर से गंगा बैराज, बिजनौर, नजीबाबाद होकर हरिद्वार व देहरादून की ओर जा सकेंगे।
  • दिल्ली, गाजियाबाद की ओर से आने वाली रोडवेज की बस व हल्के वाहन जिन्हें मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार, देहरादून व बिजनौर के लिए मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे से होकर जाना है, वह थाना भोजपुर गाजियाबाद कट से हापुड़ शहर होते हुए साईलो सेकंड चौकी से किठौर रोड होकर कस्बा किठौर-हापुड़ चुंगी तिराहा से मेरठ शहर की ओर तथा कस्बा किठौर से परीक्षितगढ़, मवाना, बहसूमा, रामराज, मीरापुर, जानसठ से मुजफ्फरनगर की ओर जा सकेंगे। जिन वाहनों को हरिद्वार व देहरादून की ओर जाना है, वह मीरापुर से गंगा बैराज, बिजनौर, नजीबाबाद होकर हरिद्वार व देहरादून की ओर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed