फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   All the policemen fell asleep while the train was running, revealed in the statements

Meerut News: ट्रेन चलने के दौरान सो गए थे सभी पुलिसकर्मी, बयानों में खुलासा

Sat, 19 Oct 2024 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 19 Oct 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
All the policemen fell asleep while the train was running, revealed in the statements
शामली। देशभर के विभिन्न कॉलेजों में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले पटना के शिक्षा माफिया प्रेमशंकर विद्यार्थी की तलाश में पटना पुलिस ने शुक्रवार को शामली, सहारनपुर और अन्य स्थानों पर दबिश दी।
विज्ञापन

शिक्षा माफिया 15 अक्तूबर को सहारनपुर कोर्ट में पेशी से आते समय हींड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर फरार हो गया था। पटना के बेउर थाना पुलिस की जांच में सामने आया है कि सभी छह पुलिसकर्मी ट्रेन में सो गए थे, इससे वह फरार हुआ। सभी छह पुलिसकर्मियों को पटना के एसएसपी ने निलंबित कर दिया । शामली पुलिस भी जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पटना के औरंगाबाद निवासी शिक्षा माफिया प्रेमशंकर विद्यार्थी की 14 अक्तूबर को सहारनपुर कोर्ट में पेशी थी। जिसके लिए पटना के बेउर थाने के एएसआई रामानंद मंडल, हवलदार दीनानाथ ठाकुर, चार सिपाही बादल कुमार, राजकुमार राय, शिव शंकर कुमार और राहुल उसे बेउर जेल से सहारनपुर लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में पेशी के बाद 15 अक्तूबर को आरोपी को सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में लेकर पटना लौट रहे थे। पटना पुलिस के अनुसार शामली के थानाभवन के हींड रेलवे स्टेशन के पास आरोपी चलती ट्रेन से फरार हो गया था। इस मामले में पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने लापरवाही बरतने वाले छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। साथ ही बेउर थाने में मामला दर्ज कराया गया था। बेउर थाना प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि जांच में सामने आया है कि सभी छह पुलिसकर्मी आरोपी को लाते समय ट्रेन में ही सो गए थे। जिसके कारण आरोपी आसानी से हथकड़ी और रस्सी लेकर फरार हो गया।

उसकी तलाश में शामली, सहारनपुर और दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग के रेलवे स्टेशनों पर दबिश दी जा रही है। एसपी शामली रामसेवक गौतम का कहना है कि पटना पुलिस ने आरोपी के फरार होने के संबंध में कोई सूचना नहीं दी है। फिर भी सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed