फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   All the nominations in the investigation were correct

एमएलसी चुनाव: जांच में सभी नामांकन सही पाए वोट एक दिसंबर को डाले जाएंगे

Sat, 14 Nov 2020 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
All the nominations in the investigation were correct
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के प्रेक्षक डॉ. सेंथिल पाडियन सी. व नरेंद्र भूषण ने शुक्रवार को कमिश्नरी में नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया देखी। यहां सभी नामांकन सही पाए गए।
मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन के लिए 32 व शिक्षक निर्वाचन के लिए 15 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। ये सभी जांच में सही पाए गए। 17 नवंबर को नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग आफिसर अनीता सी. मेश्राम ने बताया कि विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान एक दिसंबर व मतगणना तीन दिसंबर को होगी।
विज्ञापन

उन्होेंने बताया कि मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए मेरठ तथा सहारनपुर मंडलों के नौ जनपदों में मिलाकर स्नातक के लिए 113 मतदान केंद्र एवं 372 बूथ बनाए हैं। वहीं, शिक्षक के लिए 111 मतदान केंद्र व 116 बूथ बनाए गए हैं। निर्वाचन बैलेट पेपर से होगा। हर मतदेय स्थल पर अधिकतम एक हजार वोट होंगे। मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन के लिए मेरठ व सहारनपुर मंडल में दो लाख 97 हजार 16 वोटर हैं। इसी तरह शिक्षक के लिए 30 हजार 12 वोटर हैं। यहां जिलाधिकारी के. बालाजी, अपर आयुक्त रजनीश राय, एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल, एसीएम सुनीता सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed