फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   All the candidates' nomination papers were valid in Muta elections, 36 nominations for 11 posts

मूटा चुनाव में सभी प्रत्याशियों के पर्चे वैध, 11 पदों के लिए 36 नामांकन

Mon, 04 Aug 2025 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
All the candidates' nomination papers were valid in Muta elections, 36 nominations for 11 posts
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ (मेरठ यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन-मूटा) के चुनाव के लिए रविवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। 11 पदों के लिए 36 नामांकन वैध पाए गए। अब चार अगस्त को नाम वापसी होगी और 14 अगस्त को मतदान होगा।
विज्ञापन

मेरठ कॉलेज के प्रेस प्रवक्ता प्रो. चंद्रशेखर भारद्वाज ने बताया कि रविवार को मेरठ कॉलेज में मूटा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव समिति के सदस्य प्रो. रक्षपाल सिंह व प्रो. प्रदीप सिंह की अगुवाई में 11 पदों के लिए 36 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। दस्तावेजों की जांच के बाद सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए। चार अगस्त को नाम वापसी होगी। अध्यक्ष के एक पद के लिए डॉ. अजेंद्र शर्मा, प्रो. भूपेंद्र सिंह, डॉ. सचिन शर्मा, डॉ. सुशील कुमार व डॉ. विजय राठी ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष के तीन पदों के लिए डॉ. अंजू दुबे, डॉ. अर्चना, डॉ. किरन गर्ग, प्रो. गौतम बनर्जी, डॉ. जयंत तेवतिया, डॉ. पीयूष त्रिपाठी, डॉ. सीमा रानी, डॉ. विनय त्रिपाठी, डॉ. हरेंद्र मलिक ने नामांकन किया। महामंत्री के एक पद के लिए प्रो. आनंदवीर सिंह सिंधु, डॉ. कौशल प्रताप सिंह, डाॅ. गरिमा पुंडीर व डॉ. राहुल उज्ज्वल ने नामांकन दाखिल किया। संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए डॉ. अतुल कुमार, डॉ. अंजना चेतन, डॉ. अविनाश शर्मा, डॉ. कम्मोद कुमार, डॉ. जितेंद्र सिंह, डाॅ. नरेश कुमार, डॉ. रेणु देवी, प्रो. लोकेंद्र सिंह, डॉ. विलियम ने नामांकन जमा किए। कोषाध्यक्ष के एक पद के डॉ. अनिल कुमार, डॉ. राजपाल सिंह, डॉ. रोहताश ने नामांकन किया। फुफुक्टा प्रतिनिधि के दो पदों के लिए प्रो. क्रांतिबोध, डॉ. रविंद्र प्रताप पटेल, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. शिवकुमार, प्रो. संजीव त्यागी, डॉ. योगेंद्र विकल ने नामांकन भरे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed