फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   all place full of water , farmers worry

बारिश से हर जगह पानी-पानी, किसान परेशान

Thu, 09 Jan 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
all place full of water , farmers worry
हस्तिनापुर के रठौरा कला के जंगल में खेत में भरा बारिश का पानी। - फोटो : MAWANA
हस्तिनापुर। तीन दिनों से हो रही बारिश ने फिर से ठंड ला दी है। जिससे लोग बचते दिख रहे हैं। वहीं यह बारिश कुछ फसलों के लिए लाभकारी है तो कुछ के लिए थोड़ा नुकसान वाली भी है। गन्ना पर्ची के समस्या के चलते कुछ किसान ऐसे भी है। जो पहले गेहूं की बुआई नहीं कर सके। जिसे चलते बारिश ने बुआई प्रक्रिया को और भी आगे धकेल दिया है। बारिश बंद होने पर किसानों को खेत सूखने का इंतजार करना होगा। जिससे वह बुआई कर सकें। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक वह किसान जो गेहूं की बुआई कर चुके हैं और फसल निकल आई उसके लिए बारिश फायदेमंद साबित हो रही है। खादर क्षेत्र में पिछले दिनों हुई बारिश से खेतों, रास्तों में पानी भरने से पूरी तरह सूखे नहीं थे। जिससे किसानों को गन्ना छिलाई में दिक्कते आई। अब फिर बारिश होने से किसानों के सामने बड़ी समस्या आ खड़ी हुई है। क्योंकि गन्ना किसान छिलाई नहीं कर पाएंगे वहीं गेहूं की बुआई भी लगातार पिछड़ रही है।
विज्ञापन

किसान झेल रहे दोहरी मार
सरूरपुर। पिछली बारिश के चलते किसान गेहूं की बुआई के लिए एक एक दिन का इंतजार कर रहा था। लेकिन बारिश ने किसानों की पूरी तैयारी पर विराम लगा दिया है। वहीं, सरसों, लाही की खड़ी फसल बर्बाद हो रही है। बुधवार को सुबह से ही रुक -रुककर बारिश से किसानों की गेहूं बुआई की उम्मीद फिलहाल खत्म कर दीं। किसान राजकुमार करनावल, जिले सिंह जैनपुर, सलीम खान, संसार सिंह, इदरीश त्यागी, फूल कुमार आदि के मुताबिक किसान दोहरी मार झेल रहा है। एक तरफ तो अभी तक गन्ने का बकाया भुगतान नहीं मिल पाया है। जिसके चलते गेहूं की बुआई करने के लिए गन्ने को कोल्हुओं पर सस्ते दामों पर बेचना पड़ा। अब गेहूं की बुआई की तैयारी थी पर बारिश ने भारी परेशानी ला दी है।
विज्ञापन

--------
बारिश से रास्तों पर जलभराव
दौराला। तेज बारिश होने से किसानों के साथ-साथ आम लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दौराला में कई स्थानों पर लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मैदान इलाकों में बारिश हो रही है। तेज बारिश के कारण दौराला में थाने के सामने सर्विस रोड, चौराहों पर जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। दिनभर आसमान में काले बादल छाये रहे और झमाझम बारिश से बाजार भी ज्यादातर खाली दिखाई दिए। साप्ताहिक पैठ में दूर दराज के दुकानदार नहीं पहुंचे। कृषि वैज्ञानिक डॉ. अनंत कुमार के मुताबिक पानी की निकास समय से न होने पर सब्जियों, सरसों आदि फसलों को नुकसान होने की संभावना है। किसान बारिश के पानी की निकासी को जल्द से जल्द करें ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सकें ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन दो किग्रा. बीघा की दर से घट रहा गेहूं का उत्पादन
बहसूमा। रामराज स्थित बायोस्टेड आस्था क्लीनिक में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में किसानों को गेहूं की बुआई के टिप्स बताए गए। कृषि विशेषज्ञ मुकेश सिंह ने बेमौसम हुई बारिश होने के कारण किसान की गेहूं की फसल पिछड़ गई है। गेहूं फसल बुआई में देरी होने के कारण प्रति दिन दो किलो प्रति बीघा की दर से उत्पादन घटता जाता है। किसान को बारिश के बुआई के लिए गेंहू की एचडी 3059, डीबी डब्लू 173 आदि किस्मों को 10 किलो बीज प्रति बीघा, 16 किलो एनपीके, 5 किलो यूरिया डाले। विशेषज्ञ ने बताया कि उन्नत किस्म के बीजो की बुवाई की जाए। कृषि विशेषज्ञ विकास शर्मा ने बताया कि अधिक उर्वरक प्रयोग के चलते बीमारी पनप रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान आजाद बंसल, संचालन मुकेश सिंह ने किया। 15 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर श्रीपाल कोहली, रोहित बंसल, नरेशपाल चौहान, हरेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह, अशोक मल्होत्रा, अजय, विकास, सचिन, गुलबीर सिंह व जगविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

दौराला चौराहे पर बारिश से भरा पानी ।

दौराला चौराहे पर बारिश से भरा पानी ।- फोटो : LAWARD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed