{"_id":"6aa3f06c81119b7b4e0068d9","slug":"all-india-inter-school-cricket-tournament-starts-on-october-5-meerut-news-c-72-1-mct1009-159225-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ऑल इंडिया इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 5 अक्तूबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ऑल इंडिया इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 5 अक्तूबर से
विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चौधरी नरेंद्र सिंह की याद में होगा टूर्नामेंट
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में प्रथम ऑल इंडिया इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन अब 5 अक्तूबर से किया जाएगा। टूर्नामेंट में शहर के कई स्कूलों से दस से अधिक टीम प्रतिभाग करेंगी। पहले यह टूर्नामेंट 18 सितंबर से होना था इसकी तारीख बदल दी गई है।
क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि चौधरी नरेंद्र सिंह की याद में पहली बार स्कूलों में स्पोर्ट्स व क्रिकेट को बढ़ावा देने के उदे्श्य से टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेरठ में पहली बार आईपीएल की तर्ज पर यह स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होगा। इसमें सभी स्कूलों को एंट्री दी जाएगी। इसमें तीन वर्ग में मैच होंगे। 10 से 13 वर्ष के लिए सब जूनियर, 14 से 16 साल के लिए जूनियर और 17 से सीनियर वर्ग में मैच होंगे।
प्रत्येक वर्ग में बच्चों को श्रेष्ठ रहने पर पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रत्येक टीम को तीन-तीन मैच खेलने को मिलेंगे एवं विजेता, उप विजेता टीमों को ट्राफी के साथ-साथ पुरस्कार व प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। हर वर्ग में बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन और मैन ऑफ द सीरिज के पुरस्कार दिए जाएंगे। जो भी स्कूल में इसमें प्रवेश लेना चाहता है वह गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में अपनी एंट्री करा सकता है। उन्होंने बताया कि मेरठ में काफी संख्या में खेलों के आयोजन होते आ रहे हैं। पर यह पहली बार है कि इस स्तर पर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानाचार्या डॉ. गोपाल दीक्षित भी मौजूद रहे।