फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   All examinations of CCSU postponed from March 18 to April 1

सीसीएसयू की 18 मार्च से 1 अप्रैल तक सभी परीक्षाएं स्थगित

Wed, 18 Mar 2020 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
All examinations of CCSU postponed from March 18 to April 1
मेरठ। कोरोना वायरस के खौफ के कारण चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में 18 मार्च से 1 अप्रैल तक की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। नई तिथि की घोषणा विवि वेबसाइट पर घोषित करेगा। परीक्षा स्थगित करने से 39 पालियों के कुल 248 पेपरों पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में 216 केंद्रों पर 22 फरवरी से रेग्युलर-प्राइवेट की परीक्षाएं चल रही हैं। इनमें रेग्युलर में बीए-बीएससी-बीकॉम और प्राइवेट में बीए-बीकॉम एवं एमए-एमकॉम शामिल हैं। तीन लाख 76 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के फॉर्म भरे थे। पहले परीक्षाएं 27 अप्रैल तक चलनी थीं। लेकिन मंगलवार को कोरोना के खौफ के कारण शासन ने सभी परीक्षाएं एक अप्रैल तक स्थगित करने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन

रिजल्ट में होगी देरी
शासन ने इस बार चार जून से पहले रिजल्ट जारी करने के निर्देश दिए थे। विवि प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी भी कर दी है। कैंपस में मूल्यांकन के लिए चार सेंटर बना दिए गए हैं। 16 मार्च से मूल्यांकन शुरू हो गया है। जिस तरह से 248 पेपरों को पीछे हटाया जाएगा उससे अब ये परीक्षाएं 10 मई तक चलानी पड़ेंगी। ऐसे में रिजल्ट जारी करने मेें अब देरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंपस-कॉलेज पूरी तरह बंद
18 मार्च से एक अप्रैल तक सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में शिक्षण कार्य भी पूरी तरह से बंद रहेगा। इसको लेकर विवि प्रशासन ने सभी कॉलेजों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed