फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   All arrangements were made due to jam in festivals

त्योहारों में जाम से सारे इंतजाम हुए धड़ाम

Sun, 23 Oct 2022 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
All arrangements were made due to jam in festivals
त्योहारों में जाम से सारे इंतजाम हुए धड़ाम
विज्ञापन

मेरठ। त्योहारों में एनएच-58, बिजली बंबा बाईपास से लेकर शहर के मुख्य मार्गों पर दिनभर जाम से लोग बेहाल रहे। सिविल और यातायात पुलिस के सारे इंतजाम भी इस जाम के आगे फेल रहे। शनिवार को धन तेरस के कारण बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ी। सड़कों और बाजारों में अतिक्रमण भी जाम का प्रमुख कारण बना। बागपत रोड, रोहटा रोड, दिल्ली रोड, कंकरखेड़ा रोड, बेगमपुल, गढ़ रोड सहित अन्य मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। घंटों तक वाहन चालक जाम खुलने का इंतजार करते रहे।
प्रमुख मार्गों पर वाहन रेंगकर चलते रहे। हाल यह रहा कि पांच से दस किलोमीटर की दूरी तय करने में डेढ़ से दो घंटे तक लग गए। इससे पहले पुलिस ने रूट डायवर्जन और सभी प्वाइंट्स पर ड्यूटी के साथ यातायात व्यवस्था बेहतर करने का दावा किया था।
विज्ञापन

---
बाजारों में उमड़ी भीड़, चप्पे-चप्पे पर पुलिस
मेरठ। धनतेरस पर बाजारों में जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। आबूलेन, सेंट्रल मार्केट, सदर बाजार, बॉबे बाजार, नई सड़क, शारदा रोड, गढ़ रोड, बुढ़ाना गेट, शहर व सदर सराफा बाजार में सड़क से लेकर दुकानों तक भीड़ रही। इसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह के साथ सीओ और थाना पुलिस गश्त पर रही। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि चोरी, लूट, छीनाझपटी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। सराफा बाजारा में दुकानों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। डायल 112 की गाड़ियां भी गश्त करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed