{"_id":"67fc2219bd70fcf1310902bd","slug":"ali-murtaza-reached-home-safely-36-hours-after-the-video-went-viral-meerut-news-c-14-1-mrt1051-832564-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वीडियो वायरल के 36 घंटे बाद अली मुर्तजा सकुशल घर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वीडियो वायरल के 36 घंटे बाद अली मुर्तजा सकुशल घर पहुंचा
विज्ञापन
किठौर(मेरठ)। कस्बा किठौर के मोहल्ला मौसमखानी निवासी अली मुर्तजा सऊदी अरब में बंधक बनाने का वीडियो वायरल करने के 36 घंटे बाद रविवार सुबह 10 बजे सकुशल घर लौट आया। पुलिस और खुफिया विभाग की टीम भी उसके घर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने उसे सऊदी अरब भेजने वाले टूर एंड ट्रेवल्स के संचालक अब्दुल्ला का शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया है।
सीओ किठौर प्रमोद कुमार का कहना है कि वीडियो में मामला गंभीर होने और पीड़ित भारत में न होने के कारण मुकदमा कायम किया गया, लेकिन प्रथम जांच में अली मुर्तजा के सभी आरोप निराधार लग रहे हैं। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। अली मुर्तजा 26 मार्च को कस्बा के ही एक टूर एंड ट्रैवल्स के संचालक के माध्यम से उमरा करने के लिए 90 हजार रुपये में सऊदी अरब गया था। जिसके बाद मुर्तजा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया, जिसमें उसने सहारनपुर के शहजाद पर पासपोर्ट जब्त करने, बंधक बनाने, बहला फुसलाकर एक संगठन का कमांडर बनाने का झांसा देकर जबरन सीरिया भेजने का आरोप लगा रहा था। पुलिस ने अली मुर्तजा के पिता कमरे आलम की तहरीर पर सहारनपुर निवासी शहजाद और ट्रैवल्स संचालक अब्दुल्ला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था।
परिजन को नहीं दी थी बंधक बनाने की जानकारी
पूछताछ में अली मुर्तजा ने बताया की जहां वह अपने एक दोस्त के साथ रह रहा था, वहीं पर उसका पासपोर्ट उसके दोस्त को पड़ा मिला, जिसके बाद वह शनिवार दोपहर को सऊदी अरब से फ्लाइट से चला और सुबह करीब दस बजे अपने घर पहुंचा। पासपोर्ट कौन डालकर गया, उसको नहीं पता। वहीं, अली मुर्तजा के पिता, भाई अब्दुल कादिर और पत्नी ने बताया की उसने कभी भी बंधक बनाने और पासपोर्ट छीनने की जानकारी उनको नहीं दी थी। पुलिस का कहना है कि अली मुर्तजा ने किसी साजिश के तहत बंधक बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि जांच में पता चला कि अली मुर्तजा का ऐसे विवादों से पुराना नाता रहा है। बंधक बनाने आदि के आरोप आरोप निराधार हैं।