फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Alexander Athletics Club: Two torn apart on the new rule of contesting elections

अलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब : चुनाव लड़ने के नए नियम पर दो फाड़

Fri, 21 Jul 2023 02:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 21 Jul 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Alexander Athletics Club: Two torn apart on the new rule of contesting elections
मेरठ। अलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब में चुनाव लड़ने के नए नियम पर सदस्य दो फाड़ हो गए। बृहस्पतिवार को सेक्रेटरी ने क्लब में बैठक में रणनीति बनाई तो दूसरे पक्ष ने रात में नियम के विरोध में एक होटल में बैठक की। विपक्षी सदस्यों ने स्पष्ट कहा कि नए प्रस्ताव को पास नहीं होने देंगे। सेक्रेटरी ने कहा कि नए नियम के तहत उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सचिव का चुनाव वही सदस्य लड़ सकता है जो क्लब का 15 वर्ष से मेंबर है, जबकि अन्य पदों के उम्मीदवार की सदस्यता 10 साल होनी अनिवार्य है।
विज्ञापन

23 जुलाई को प्रस्तावित एजीएम की बैठक में नए प्रस्ताव को रखा जाना है। क्लब के सेक्रेटरी गौरव अग्रवाल ने सदस्यों के साथ बृहस्पतिवार को अलेक्जेंडर क्लब में बैठक की। इसमें कई सदस्य नहीं आए। रात में कैंट क्षेत्र में एक होटल में क्लब के सदस्यों ने बैठक की। सदस्यों ने निर्णय लिया है कि 23 जुलाई को होने वाली बैठक में नए प्रस्ताव का विरोध करेंगे। सदस्यों का कहना है कि यह प्रस्ताव हमारे संगठन के मूल्यों को खतरे में डालता है। एक खुली और पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया जरूरी है। इससे सभी योग्य और जोशीले व्यक्तियों को नेतृत्व का मौका मिलता। बैठक में विवेक गर्ग, संजय कुमार, राहुल दास, सुधीर रस्तोगी, राज कुमार अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल गार्डन सिटी, धर्म महाजन, राजेंद्र सिंह, पूर्व सचिव आलोक बंसल, राहुल देव, अजय चौधरी, अजय राजपाल, अनिल महाजन, शरद चंद्र, राकेश क्षेत्रपाल, आकाश खन्ना, हिमांशु अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, सचिन देव, सुमित सिंघल, प्रवीण दुबलिश मौजूद रहे।
विज्ञापन



वर्जन
मैं चार साल से सचिव हूं। 23 जुलाई को क्लब की आगामी वार्षिक बैठक है। इसमें नए नियम को पास कराया जाएगा। क्लब के नए सदस्य को ज्यादा जानकारी न होने के चलते काफी परेशानी होती है। - गौरव अग्रवाल, सचिव, अलेक्जेंडर क्लब
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed