फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Akshaya Tritiya 2020, Maximum marriage have stopped on Akshaya Tritiya in Muzaffarnagar city

अक्षय तृतीया 2020: आज ना बैंड बजेगा, ना दूल्हा घोड़ी चढ़ेगा, शादी के लिए करना होगा अब इंतजार

Sun, 26 Apr 2020 12:04 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 26 Apr 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2020, Maximum marriage have stopped on Akshaya Tritiya in Muzaffarnagar city
दूल्हा (सांकेतिक तस्वीर)

रविवार यानि आज अक्षय तृतीया पर शायद लोगों की याद में ऐसा पहला अवसर होगा, जब न तो कोई बैंड बजेगा, न ही दूल्हा घोड़ी चढ़ेगा। जानलेवा वैश्विक महामारी का कारण बने कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने को लॉकडाउन के चलते रविवार को शादी विवाह और शुभ कार्य नहीं होने के कारण करोड़ों का कारोबार प्रभावित होगा। 

विज्ञापन


अक्षय तृतीया या आखा तीज वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को कहते हैं। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन जो भी शुभ कार्य किए जाते हैं, उनका अक्षय फल मिलता है। इसी कारण इसे अक्षय तृतीया कहा जाता है। वैसे तो सभी 12 महीनों की शुक्ल पक्षीय तृतीया शुभ होती है, किंतु वैशाख माह की तिथि स्वयंसिद्ध मुहूर्तों में मानी गई है। इसलिए अक्षय तृतीया पर अनसूझे विवाह-शादी बहुत होते हैं। अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी और वाहन खरीदना भी शुभ माना जाता है। इस बार लॉकडाउन के चलते विपरीत हालात है। शादी विवाह नहीं होने से बैंक्वेट हाल, बैंड बाजा, हलवाई, लेबर, डेकोरेशन, बैरे, फूल विक्रेता, जेनरेटर, टेंट, क्राकरी, घोड़ा बग्गी, प्रिटिंग प्रेस, बस-कार सर्विस आदि प्रभावित हुए हैं। साथ ही किराना, सराफ, मोटर वाहन आदि का कारोबार भी लॉकडाउन की चपेट में आया है। उक्त सभी कारोबार से जुड़े हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन


जबरदस्त साया था, बुकिंग निरस्त हुई
अर्पण बैंक्वेट हाल के मालिक अतुल जैन ने बताया कि शहर में ही 86 बैंक्वेट हाल और अन्य धर्मशालाएं है। अक्षय तृतीया पर शादियों की तमाम बुकिंग की, मगर सभी निरस्त करनी पड़ी है। उनके यहां ही अप्रैल और मई में 11 शादी की बुकिंग थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में जिंदगी जारी: न दहेज, न बराती, सिर्फ दो घंटे में हुई शादी, लोग पेश कर रहे मिसाल

बैंडवाले को भी नुकसान
सुरेश बैंड के मैनेजर महबूब ने बताया कि शहर में 34 बैंड है। यह समय विवाह शादी का होता था। अक्षय तृतीया पर हमारी तीन बुकिंग थी, जो निरस्त हो गई है। बैंडवालों को काफी नुकसान हुआ है। कंपनी में 32 आदमी है, जिन्हें 90 प्रतिशत भुगतान पहले ही दे दिया जाता है। कर्मचारी भी खाली बैठे हैं।

सराफा बाजार भी जबरदस्त प्रभावित
लोहिया बाजार के सराफ ब्रजवासी वर्मा ने बताया कि लॉकडाउन में सराफा कारोबार भी जबरदस्त प्रभावित हुआ है। बड़ा बाजार निवासी सराफ अनिल वर्मा कहते हैं कि यह शादियों का सीजन होता था। अक्षय तृतीया का सभी को इंतजार रहता था। लॉकडाउन ने सब कारोबार ठप कर दिया है।

शादी की तारीख स्थगित की
लॉकडाउन के चलते मुजफ्फरनगर में अक्षय तृतीया पर शादी नहीं होने के कारण नागरिकों ने अपने बेटे और बेटियों की शादी फिलहाल स्थगित कर दी है। आदर्श कॉलोनी निवासी अनुराग शर्मा के बेटे की शादी अक्षय तृतीया पर होनी थी, जो स्थगित कर दी गई। भरतिया कॉलोनी निवासी वीरेंद्र सिंह ने भी बेटी की शादी लॉकडाउन के बाद करने का निर्णय लिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed