फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Akshay Gupta arrested in stamp scam, preparations for Vishal's remand

Meerut News: स्टांप घोटाले में अक्षय गुप्ता गिरफ्तार, विशाल के रिमांड की तैयारी

Sun, 12 Jan 2025 08:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 08:41 AM IST
विज्ञापन
Akshay Gupta arrested in stamp scam, preparations for Vishal's remand
मेरठ। स्टांप घोटाले के मामले में विशाल वर्मा के साथी अक्षय गुप्ता को भी शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विशाल और अक्षय के बीच पैसे के लेनदेन की बातचीत का ऑडियो पुलिस को मिला था। वहीं, पुलिस ने जेल में बंद विशाल को रिमांड पर लेने की तैयारी कर दी है। गौरतलब है कि उसने रजिस्ट्री विभाग, कोषागार व फिर एडीएम कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्टांप घोटाले के पैसे से ही मौजमस्ती कराने की बात विशाल वर्मा ने पुलिस को बताई है।
विज्ञापन

अधिकारियों पर लगे आरोपों की पुष्टि करने और सुबूत जुटाने में पुलिस लग गई है। इसको देखते हुए मुख्य आरोपी विशाल वर्मा को रिमांड लेने की बात पुलिस ने कही है। जनपद में 997 रजिस्ट्री में फर्जी स्टांप लगने का मुख्य आरोपी विशाल वर्मा और उसके दो कर्मचारी राहुल वर्मा निवासी प्रवेश विहार मेडिकल व राहुल वर्मा निवासी रिठानी परतापुर जेल में बंद हैं। स्टांप घोटाले के आरोपी को जेल भेजने से पहले एडीजी डीके ठाकुर, कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसएसपी विपिन ताडा व मुख्य कोषागार अधिकारी वरुण खरे ने भी पूछताछ की है। आरोपी ने अधिकारियों को स्टांप घोटाले से जुड़े लोगों के नाम बताए। अक्षय कुमार द्वारा स्टांप लेना बताया है। विशाल और अक्षय का ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें पैसे के लेनदेन की बातचीत हो रही थी।
विज्ञापन

पुलिस ने अक्षय को भी पुलिस लाइन में बुलाकर आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की है। पुलिस का कहना कि जिन अधिकारी और कर्मचारियों के नाम आरोपी ने पूछताछ में लिए हैं, उनकी भूमिका की जांच कराई जाएगी। अधिकारियों को खाना खिलाना और बाहर घुमाने पर पैसा खर्च विशाल करता था। इसकी भी जानकारी जुटाने में पुलिस लग गई है। एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि आरोपी विशाल वर्मा द्वारा किए गए फर्जीवाड़े करने के सुबूत भी पुलिस को जुटाने है। विशाल से कौन-कौन जुड़ा था, इसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed