फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Akhilesh Yadav will come to Hastinapur on 23 March

23 मार्च को हस्तिनापुर आएंगे अखिलेश यादव

Thu, 18 Mar 2021 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav will come to Hastinapur on 23 March
मेरठ। 23 मार्च को हस्तिनापुर में होने वाले शहीद धन सिंह कोतवाल के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आएंगे। यह तय हो गया है। अतुल प्रधान के बाद सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने भी बुधवार को इसकी पुष्टि की। हालांकि इससे एक बार फिर सपा नेताओं की गुटबाजी सामने आई है।
विज्ञापन

मंगलवार को उस समय कार्यकर्ताओं में खलबली मच गई थी, जब जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा था कि सपा मुखिया का हस्तिनापुर आने का कार्यक्रम रद्द हो गया है। लखनऊ हाईकमान से उन्हें यह जानकारी मिली है। अतुल प्रधान का दावा था कि पूर्व मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में आएंगे। उनकी फोन पर बात हो गई है।
विज्ञापन

अब सपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि कार्यक्रम दोबारा बना है। अतुल प्रधान और पूर्व विधायक योगेश वर्मा लखनऊ गए हैं, वहां ये पूर्व सीएम से मिले। इसके बाद कार्यक्रम में आने पर मुहर लगी है। अतुल प्रधान का कहना है कि कार्यक्रम पहले से ही तय है। मंगलवार को ही उनकी बात हो गई थी। कुछ लोगों को यह कार्यक्रम पच नहीं रहा है, इसलिए वे इस तरह की बातें फैला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपाई कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गए हैं। गांव-गांव जाकर लोगों से रैली में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। खासकर अतुल प्रधान और पूर्व विधायक योगेश वर्मा पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए नवजीवन इंटर कॉलेज आयोजन स्थल तय है। रैली में पश्चिम उतर प्रदेश के जिलों से भी लोगों को बुलाने की तैयारी है।
गुर्जर समाज के कुछ लोग कर रहे विरोध
प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में योगेश वर्मा को प्रभारी बनाने से गुर्जर समाज के कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने प्रदर्शन भी किया था। सपाइयों में भी आपसी गुटबाजी है। अतुल प्रधान को पसंद न करने वाला गुट नहीं चाहता है कि रैली में अखिलेश यादव आएं।

धनसिंह कोतवाल की जीवनी पाठ्यक्रम शामिल करने की मांग
परतापुर/मेरठ। अखिल भारतीय गुर्जर विकास मंच ने शहीद धनसिंह कोतवाल की जीवनी पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की है। रिठानी स्थित एक सभागार में बुधवार विकास मंच के संरक्षक कर्मवीर गुर्जर और अध्यक्ष जगदीश पुट्ठा ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि शहीद स्मारक में शहीद धनसिंह कोतवाल की प्रतिमा लगाई जाए। दिल्ली रोड का नाम और परतापुर तिराहे का नाम शहीद धनसिंह कोतवाल के नाम से किया जाए। इस दौरान पुष्पेंद्र कसाना, प्रवीण गुर्जर, ऋषिपाल, भरत सिंह भड़ाना, सुशील कसाना, बिजेंद्र भाटी आदि रहे। वहीं लिसाड़ी रोड पर युवा सेवा समिति की बैठक हुई। समिति के अध्यक्ष बदर अली ने कहा कि अखिलेश यादव के कार्यक्रम में समिति के सदस्य भी हिस्सा लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed