{"_id":"6a97ef75c3528947c90aac9f","slug":"akhilesh-yadav-arrives-in-saharanpur-receives-grand-welcome-from-party-workers-2026-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सहारनपुर पहुंचे अखिलेश यादव, बंद कमरे में रुद्र सेन और पार्टी पदाधिकारियों से की बातचीत, इकरा भी माैजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सहारनपुर पहुंचे अखिलेश यादव, बंद कमरे में रुद्र सेन और पार्टी पदाधिकारियों से की बातचीत, इकरा भी माैजूद
Wed, 02 Sep 2026 03:12 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 02 Sep 2026 03:12 PM IST
सार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव बुधवार को सहारनपुर पहुंचे। सरसावा एयरपोर्ट से कार से स्टेट बैंक कॉलोनी पहुंचे, जहां पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रुद्र सेन और अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बंद कमरे में पदाधिकारियों से बातचीत की।
विज्ञापन
सहारनपुर पहुंचे अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को सहारनपुर पहुंचे। सरसावा एयरपोर्ट से कार से दिल्ली रोड होते हुए वह आईटीआई के सामने स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रुद्र सेन और उनके भाई इंद्रसेन के घर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन
रुद्र सेन के आवास पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
अखिलेश यादव के पहुंचते ही सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं की भीड़ के कारण मौके पर काफी अव्यवस्था की स्थिति बनी रही। जगह कम होने के चलते सुरक्षाकर्मियों और पुलिस को व्यवस्था संभालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: अंकित की तेरहवीं पर गांव बना छावनी, पुलिस का पहरा; वाहनों की एंट्री बंद, ई-रिक्शा से पहुंच रहे नेता
विज्ञापन
बंद कमरे में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से की बातचीत
अखिलेश यादव ने चौधरी रुद्र सेन के आवास पर बंद कमरे में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इस दौरान स्थानीय संगठन और अन्य विषयों को लेकर चर्चा हुई। इस दाैरान कैराना सांसद इकरा हसन भी माैजूद रहीं। हालांकि बैठक के बारे में विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
कार्तिकेय राणा ने भी किया स्वागत
अखिलेश यादव के सहारनपुर पहुंचने से पहले फाटक के पास पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र राणा के पुत्र कार्तिकेय राणा ने उनका स्वागत किया। सहारनपुर दौरे के दौरान अखिलेश यादव के मीडिया से बातचीत करने की भी संभावना है।