फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Akhilesh, who arrived in Saharanpur, these special things

अखिलेश ने पूर्व मंत्री की समाधि पर किए पुष्प अर्पित, ये रही खास बातें

Tue, 10 Oct 2017 04:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Tue, 10 Oct 2017 04:20 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh, who arrived in Saharanpur, these special things
पूर्व मंत्री स्वर्गीय यशपाल सिंह की समाधि पर अखिलेश यादव ने किए पुष्प अर्पित - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विमान से मंगलवार को सहारनपुर के सरसावा पहुंचे। इसके बाद सड़क मार्ग से तीतरो पहुंचे जहां उन्होंने पूर्व मंत्री स्वर्गीय यशपाल सिंह की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। 

विज्ञापन


इससे पहले अखिलेश का जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ। दिलचस्प बात यह है कि अखिलेश राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रैली को संबोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री को सुनने के लिए भारी भीड़ तीतरो पहुंची। 
विज्ञापन


विधानसभा में करारी शिकस्त झेल चुकी समाजवादी पार्टी एक बार फिर अपनी सियासी जमीन को मजबूत करने की कोशिश में जुट गई है। आगरा सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद अखिलेश यादव मंगलवार को पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि अखिलेश इस रैली के जरिए जनता का मूड भी भांपना चाहेंगे। इसके अलावा अखिलेश अपने परंपरागत मतों को पार्टी के साथ बांधे रखने की पुरजोर कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रैली के पीछे कई तरह के राजनीतिक कयास लगाए जा रहे

Akhilesh, who arrived in Saharanpur, these special things
अखिलेश की रैली में भारी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मंत्री और पश्चिम के कद्दावर नेता रहे स्वर्गीय चौधरी यशपाल के जन्मदिन पर तीतरो कस्बे के इंटर कालेज में आयोजित जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष पहली रैली के पीछे कई तरह के राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं। राजनीतिक गलियारे में तमाम चर्चाएं है। माना जा रहा है कि अखिलेश इस रैली के जरिए पश्चिमी यूपी के अपने परंपरागत मतदाताओं को साधने की कोशिश करेंगे। 

यहां उनके आने के पीछे एक बड़ा कारण यह भी है कि पूरे प्रदेश में गठबंधन का फार्मूला बहुत सफल नहीं रहा हो, मगर सहारनपुर में यह काफी हद तक कामयाब रहा। यही कारण है कि यहां से फिर अपने चुनावी शंखनाद को लेकर पार्टी कमर कसना चाहेगी। 

सबसे महत्वपूर्ण बात यह भी है कि गंगोह विधानसभा गठबंधन के चलते कांग्रेस के पाले में जाने के बाद भी चौधरी यशपाल के बेटे इंद्रसेन साइकिल सिंबल पर ही चुनावी मैदान में डटे रहे थे। हालांकि उस वक्त उन्हें पार्टी से निलंबित किया था। 

मगर चुनाव बाद उनकी वापसी के जरिए गुर्जर मतदाताओं को अपनेपन का संदेश दिया। ऐसे में अब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक बार फिर अपनी जमीन मजबूत करने उतरेंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed