{"_id":"59ec6daa4f1c1b6f548b87a6","slug":"akhilesh-said-waiting-for-that-photo-when-the-yogi-will-visit-taj-mahal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफीम की पुड़िया लेकर चलते हैं भाजपा के नेता : अखिलेश यादव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफीम की पुड़िया लेकर चलते हैं भाजपा के नेता : अखिलेश यादव
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Mon, 23 Oct 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन वाली सरकार होने के बावजूद भाजपा जनता की उम्मीदें तोड़ रही है।
विज्ञापन
व्यापारी, किसान, युवा, बेरोजगार, शिक्षा मित्र, मजदूर सब परेशान हैं। सबको धोखा दिया गया है। नोटबंदी और जीएसटी ने व्यापारियों का कारोबार चौपट कर दिया है। भाजपा नेता मुद्दों से भटकाने के लिए ओपियम (अफीम) की पुड़िया लेकर चलते हैं और इसकी भावनात्मक खुराक खिला देते हैं। वह रविवार को मेरठ के फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा इतिहास बदलना चाहती है। राम मंदिर मुद्दे पर देश का कानून और संविधान के तहत जो फैसला आएगा वह सबको मंजूर होगा। अब उनके निशान पर ताजमहल भी है। वे कहना चाहते हैं कि सूरज इधर से नहीं उधर से निकलता है, लेकिन इतिहास बदला नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव सपा अपने चुनाव चिह्न पर लडे़गी। सपा के मेयर बनाओ नारे से अच्छा मैसेज जाएगा। पार्टी गुजरात विधानसभा में पांच सीटों पर चुनाव लड़ रही है, अगर उन्हें बुलाया जाएगा तो वे प्रचार करने के लिए वहां जाएंगे। राहुल गांधी या सेक्युलर मोर्चा भी उन्हें बुलाता है तो वहां भी जाएंगे। गुजरात का चुनाव उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पर छोड़ा हुआ है। बसपा से गठबंधन के सवाल पर कहा कि अभी तो कोई आसार नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि 2019 में सपा सबसे ज्यादा सीटें जीतेगी। परिवार के बारे में सवाल पर वह कुछ भी कहने से बचते रहे। उन्होंने कहा कि हमारे परिवार की चिंता छोड़िए। अपने परिवार की चिंता कीजिए।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/