फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   akhilesh is related to advertisemnt : keshav prasad

विज्ञापन और घोषणा वाले सीएम हैं अखिलेश: केशव प्रसाद 

Fri, 16 Dec 2016 11:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Fri, 16 Dec 2016 11:46 AM IST
विज्ञापन
akhilesh is related to advertisemnt : keshav prasad
भाजपा सम्मेलन में विचार रखते केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। हमारी सरकार यूपी में सुशासन लाने के साथ ही भ्रष्टाचार को समाप्त करेगी और विकास की राह तैयार करेगी। प्रदेश में किसान, मजदूर और व्यापारी के साथ हर वर्ग की यह सरकार होगी। अखिलेश यादव तो घोषणाओं और विज्ञापन वाले वाला मुख्यमंत्री हैं। इस बार सपा का सैफई से भी सफाया करना है। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पं. प्यारे लाल शर्मा स्मारक भवन में आयोजित युवा सम्मेलन में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मेरठ महानगर वह जगह है, जहां 2012 में जब पूरे उत्तर प्रदेश में सपा की लहर चल रही थी, तो यहां के युवाओं ने शहर की तीनों विधानसभा सीट भाजपा को जिताई थीं। लोकसभा चुनाव में यूपी ने 73 सीटें देकर केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। अब 2017 में यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो तय है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी 80 संसदीय सीटों पर जीत हासिल करेंगे। 2014 में भाजपा की सरकार बनने का परिणाम सबके सामने हैं। आज विश्व में सबसे सशक्त नेतृत्व भारत के पास है। 13 राज्यों में भाजपा की सरकार है, सबसे ज्यादा विधायक और सांसद हमारे हैं और विश्व के सबसे अधिक सदस्यों वाली पार्टी भाजपा है।
विज्ञापन

नोट बंदी पर मौर्य ने कहा कि इससे समस्या आयी है, लेकिन जनता भ्रष्टाचार मुक्त देश निर्माण के लिए साथ है। सिर्फ उन लोगों को दिक्कत हो रही है और होने वाली है, जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में अराजकता का माहौल है, कानून व्यवस्था ध्वस्त है, परिवारवाद हावी है। जमीन, दुकान पर कब्जे हुए हैं। कैराना जैसे कसबों से लोग घर छोड़ने पर मजबूर हो गये, मथुरा में अपराधी पुलिस पर हमला कर रहे हैं। ऐसी अनगिनत घटनाएं हैं, जिनसे पता चलता है कि सपा अपराधियों को संरक्षण देने और जनता का शोषण करनी वाली पार्टी है। 
मौर्य ने कहा कि सपा नागनाथ तो बसपा सांपनाथ है। 2007 में गुंडों की छाती पर चढ़ने का नारा देने वाली मायावती गुंडों का दमन करना भूल गईं और भ्रष्टाचार में ऐसी लगीं कि दौलत की देवी बन गईं। सपा और बसपा दोनों ही किसान विरोधी हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए मौर्य ने कहा कि संसद में भूकंप लाने वाले राहुल पहले ये बताएं कि आलू की फैक्ट्री कब शुरू कर रहे हैं। यूपी में भाजपा सरकार होगी तो दहशतगर्दी नहीं होगी और गुंडे जेल जाएंगे। इसका इतिहास भी है, जब प्रदेश में कल्याण सिंह और राजनाथ सिंह के नेतृत्व में सरकार थी। 

इससे पूर्व सम्मेलन को सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने संबोधित किया। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग ने की और संचालन डा. सोमेंद्र तोमर ने किया। विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, विधायक रविंद्र भड़ाना, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विनीत अग्रवाल शारदा, आशीष प्रताप सिंह, वरुण गोयल, कमलदत्त शर्मा, संजय त्रिपाठी, संजीव जैन सिक्का, अजय गुप्ता, सुनील अग्रवाल, गिरीश मोहन गुप्ता, विशाल सारस्वत, डा. चरण सिंह लिसाड़ी, दीपक शर्मा, गौरव कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed