फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Akhand Paath was completed in Gurdwara Sita Mata

Meerut News: गुरुद्वारा सीता माता में हुई अखंड पाठ की संपूर्णता

Fri, 24 Jan 2025 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Akhand Paath was completed in Gurdwara Sita Mata
इकरार अहमद..... भैंसाली मैदान स्थित माता सीता गुरुद्वारे में अखंड पाठ की संपूर्णता और शब्द कीर्
मेरठ। गुरु हरिराय प्रकाश पर्व और संत रविदास जयंती पर गुरुद्वारा माता सीता भैसाली में अखंड पाठ की संपूर्णता हुई। हरविंदर सिंह कोछड़ के द्वारा संपूर्णता कराई गई। बीबी कुलजीत कौर और स्त्री सत्संग जत्थे ने शबद गायन किया। गुरुवाणी शब्दों को मनमोहक ढंग से प्रस्तुत किया गया। रणजीत सिंह जस्सल ने गुरु हरिराय के विषय में बताया। इस दौरान जसबीर सिंह नैय्यर, सुखविंदर सिंह, रविंद्र सिंह, मनप्रीत सिंह, किरनजोत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बाबा कालेश्वर मंदिर में वार्षिकोत्सव
मेरठ। सदर स्थित मेहताब सिनेमा के पास वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हुआ। मंदिर को फूलों से सजाया गया। मंदिर में 56 भोग लगाए गए। भगवान का कीर्तन हुआ। महामंत्री अमन गुप्ता ने बताया कि 23 जनवरी को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस दौरान अनिल अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, सर्वेश नंदन गर्ग, महेश मित्तल, पवन, हरशरण, अनिल सिंघल रहे।
विज्ञापन


रोटरी क्लब ने किया फिल्मी गीतों पर किया नृत्य
मेरठ। रोटरी क्लब मेरठ की सभा अध्यक्ष रोटेरियन नीरज कुमार की अध्यक्षता में हुई। चेंबर भवन बांबे बाजार में अंताक्षरी एवं पारिवारिक सहचार्य के रूप में संपन्न हुई। कार्यक्रम का संयोजन मनोज सिंघल एवं प्रियंका सिंघल ने किया। रेनू कंसल का सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में आकर्षक एवं मनोरंजन अंताक्षरी के विभिन्न राउंड खिलाए गए। फिल्मी गानों पर भरपूर मनोरंजन किया। रामलला की अयोध्या में प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में रोटेरियन रविचंद्रन द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए। इस दौरान शांति पाठ किया गया। इस दौरान रो अधीर मांगलिक, सुशील कुमार, अनिल अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, मधु कंसल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed