फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Akhand Bharat Sankalp Diwas' Observed

Meerut News: अखंड भारत के संकल्प के साथ मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस

Fri, 14 Aug 2026 07:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Akhand Bharat Sankalp Diwas' Observed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। सेवा भारती की ओर से नगर के ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने भारत से अलग हुए भूभागों के फिर से एकजुट होने और अखंड भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया।

शुभारंभ भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद जैन और स्कूल प्रबंधक बबीता जैन ने भारत माता एवं मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कल्लू सिंह अमीन ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। डॉ. मोनिका विश्वकर्मा ने कहा कि भारत से अलग हुए भूभाग आज भी विकास और प्रगति की दृष्टि से पिछड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक समानताओं को देखते हुए इन क्षेत्रों के लोगों को स्वेच्छा से भारत के साथ जुड़ने की पहल करनी चाहिए। कार्यक्रम में विमला अरोड़ा, श्वेता वर्मा, बबीता जैन, डॉ. मोनिका विश्वकर्मा, शिव कुमार जैन, पवन सिंह, सुनील कुमार, अनुज शर्मा, सौरभ जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed