{"_id":"5afc3d154f1c1bd9408b5bf3","slug":"ajit-singh-said-coalition-alliance-to-defeat-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौ. अजित सिंह बोले- भाजपा को हराने के लिए हुआ गठबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौ. अजित सिंह बोले- भाजपा को हराने के लिए हुआ गठबंधन
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 16 May 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते चौधरी अजित सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए समान विचारधारा का गठबंधन किया गया है, क्योंकि भाजपा के राज में हर वर्ग का व्यक्ति खुद को त्रस्त महसूस कर रहा है। किसान से लेकर आम आदमी तक परेशान है।
विज्ञापन
शामली में बुधवार को जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान जलालाबाद में पूर्व चेयरमैन अशरफ अली खां के आवास पर हुई बैठक में चौधरी अजित सिंह ने कहा कि कैराना लोकसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा को हराने के लिए जीजान से जुटना होगा। चौधरी अजित सिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज किया गया। गन्ना मूल्य भुगतान समय पर नहीं मिल रहा और बिजली के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक, दलित, व्यापारियों के हितों के लिए गठबंधन हुआ है, जो समान विचारधारा का है। यह गठबंधन भाजपा को हराने के लिए किया गया है।
विज्ञापन
पढ़ें : जयंत चौधरी बोले- देश में हालात ठीक नहीं, दंगे के दर्द को कुरेदती है भाजपा
विज्ञापन
इस दौरान चौधरी अजित सिंह ने गंगोह, नकुड़, थानाभवन, शामली और कैराना विधानसभा क्षेत्र के लगभग कई प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात की। गंगोह विधानसभा क्षेत्र के गांव इस्लामनगर से आए दलित समाज के प्रतिनिधिमंडल ने चौधरी अजित को बताया कि दलित समाज का उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि दलितों का उत्पीड़न हो रहा है। इस दौरान राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह, रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, डॉक्टर अनिल चौधरी, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, ऋषिराज राझड़, तिरसपाल मलिक, ठाकुर शिव करण सिंह, जलालाबाद चेयरमैन अब्दुल गफ्फार, ठाकुर करण सिंह, राहुल सिंह, उपेंद्र चौधरी, शेरजमा खां, शाम बाबू खां, वसीउल्लाह खां और अजीम बेग आदि मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/