फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ajit singh bole, bhajpa ke jhoothe vaadon se nahin, aise hoga gaanv aur pradesh ka vikas

अजित सिंह बोले, भाजपा के झूठे वादों से नहीं, ऐसे होगा गांव और प्रदेश का विकास

Fri, 10 Feb 2017 10:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 10 Feb 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
ajit singh bole, bhajpa ke jhoothe vaadon se nahin, aise hoga gaanv aur pradesh ka vikas
मंच पर चौधरी अजित ‌सिंह

राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने बृहस्पतिवार को शामली में एक जनसभा की। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अजित सिंह ने कहा कि मोदी ने किसानों से ढेरों वादे किए, लेकिन पूरा एक भी नहीं किया। उन्होंने अपना घोषणापत्र बताते हुए कहा क‌ि अगर हम सत्ता में आए तो 100 दिन के अंदर किसान आयोग बनाएंगे। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा क‌ि उत्तर प्रदेश की 75 फीसदी जनता गांवों में रहती हैं और पहले गांवों का विकास होगा तो प्रदेश का विकास होगा। उन्होंने बताया क‌ि गांव का विकास तब होगा जब किसानों की जेब में पैसा आएगा। तभी व्यापारियों का व्यापार चलेगा और स्कूल चलाने वालों को फीस मिलेगी। मजदूरी करने वालों को मजदूरी मिलेगी और बस चलाने वालों को अच्छा पैसा मिलेगा। अगर किसान के पास पैसा नहीं होगा तो गांव का विकास बिल्कुल नहीं होगा। मोदी ने ढाई साल में किसान की आय कम की है जबकि कहा था कि पांच साल में किसान की आय दोगुनी कर देंगे, लेकिन नहीं की। अजित सिंह ने मोदी पर तंज कसते हुए कहा क‌ि इनका भविष्य तो इसी चुनाव में तय हो जाएगा। उन्होंने कहा, ये तो किसानों का भाव दोगुना नहीं करेंगे, लेकिन हम मोदी का भाव कम कर देंगे।  

विज्ञापन

12 सौ करोड़ रुपये ब्याज का अखिलेश ने मिल मालिकों को दे दिया

ajit singh bole, bhajpa ke jhoothe vaadon se nahin, aise hoga gaanv aur pradesh ka vikas
रालोद की रैली में उमड़ा जनसैलाब

वहीं उन्होंने अखिलेश पर भी हमला बोला और कहा क‌ि 12 सौ करोड़ रुपये ब्याज का अखिलेश ने मिल मालिकों को दे दिया, लेकिन हम किसानों को दिलाने का काम करेंगे। उत्तर प्रदेश में लाखों नौकरी खाली पड़ी है  और पिछले पांच सालों में जितनी भी भर्ती हुई उन सभी में धांधलेबाजी हुई है। पुलिस में लाखों नौकरी खाली पड़ी है, हमारी सरकार बनी तो हम सभी पर परीक्षा के माध्यम से भर्ती कराएंगे। छोटे-छोटे उद्दोगपतियों को बढ़ावा देंगे। कहते है कि बैंकों में अधिकारी किसानों को पैसे देने में आना-कानी करते है, लेकिन हम व्यापारियों को पैसा देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि हम फ्री में कोई चीज नहीं देंगे, हम तो लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को ओवरटाइम दिलाने तक का भी वादा किया

ajit singh bole, bhajpa ke jhoothe vaadon se nahin, aise hoga gaanv aur pradesh ka vikas
चौधरी अजित सिंह की रैली में भारी भीड़

अजित सिंह ने कहा- प्रदेश में रालोद की सरकार बनने पर कश्यप, कोरी, पाल और प्रजापति को अलग से आरक्षण दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा क‌ि महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इतना ही नहीं बल्क‌ि उन्होंने पुलिस कर्मियों को ओवरटाइम दिलाने तक का भी वादा किया। इसके बाद अजित सिंह ने कहा क‌ि भाजपा के बहकावे में मत आओ, भाजपा किसानों से केवल झूठे वादे करती है। इस बीच उन्होंने जोर देते हुए कहा क‌ि भाजपा को कोई हराएगा तो लोकदल हराएगा। सभा में अजित सिंह के जमकर नारे लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed