फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ajadi ke 70 saal baad bhi ham kartway bhule baithe

‘आजादी के 70 साल बाद भी हम कर्तव्य भूले बैठे

Tue, 20 Nov 2018 02:38 AM IST
amarujala
amarujala Updated Tue, 20 Nov 2018 02:38 AM IST
विज्ञापन
ajadi ke 70 saal baad bhi ham kartway bhule baithe
meerut - फोटो : meerut

विज्ञापन
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा है कि आजादी के  70 साल बाद भी हम अपने अधिकारों को तो याद रखते हैं। लेकिन कर्तव्यों को भूल जाते है। हम सभी को स्वच्छता को अपनाना चाहिए। पूरे प्रदेश में स्वच्छता की अलख मेरठ से जगनी चाहिए।
जिमखाना मैदान में सोमवार को नगर निगम द्वारा आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री ने कहा कि विदेशों से जब बच्चे भारत आते हैं तो वह टॉफी खाने के बाद उसके कागज को खुले में नहीं फेंकते। वह उसे अपनी जेब में रख लेते हैं। कहीं डस्टबिन मिलने पर उसमें डालते हैं। आज हमें वैसा ही वातावरण भारत में बनाने की आवश्यकता है इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान की शुरूआत की है।
विज्ञापन

खन्ना ने देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की चर्चा करते हुए कहा कि वर्ष 2016 में इंदौर शहर स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में 300 से ऊपर था। वहां के नगरायुक्त व महापौर ने मिलकर काम किया। पार्षद भी कंधे से कंधा मिलाकर स्वच्छता में साथ रहे। परिणाम यह हुआ कि 2017 में इंदौर प्रथम स्थान पर आ गया। उन्होंने महापौर सुनीता वर्मा से भी आह्वान किया कि शहर की स्वच्छता में अपना योगदान दें। इसके बाद उन्होंने वाराणसी का जिक्र करते कहा कि वर्ष 2017 में वाराणसी 32वें स्थान पर आया। वर्ष 2018 मे भारत सरकार द्वारा प्रदेश के तीन ही जनपदों को सम्मानित किया गया। जिसमें गाजियाबाद, अलीगढ़ व झांसी की एक नगर पंचायत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सीएम, मंत्रियों का काम नहीं
नगर विकास मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि स्वच्छता देश की आजादी से अधिक जरूरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद दो घंटे स्वच्छता के लिए श्रमदान किया। सीएम या मंत्रियों का काम सफाई करना नहीं है। लेकिन इसलिए किया कि आम जनता भी झिझक छोड़कर सफाई में जुटे।
15 दिसंबर तक वार्ड प्रतियोगिता
मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं। जिसके दो हजार नंबर होंगे। सबसे अच्छे वार्ड के पार्षद, स्वच्छता प्रोत्साहन समिति आदि को लखनऊ में 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जयंती पर सम्मानित किया जाएगा। चार जनवरी 2019 से स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 शुरू हो रहा है, जो 31 जनवरी 2019 तक चलेगा। उन्होंने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलायी। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल और सोमेंद्र तोमर ने भी स्वच्छता अभियान देश में प्रारंभ करने के लिए  प्रधानमंत्री का आभार जताया।
इनको किया सम्मानित
स्वच्छता अभियान में सहयोग देने के लिए धर्म गुरू ज्ञानी हरमीत सिंह, फादर प्रवीण कुमार जोशी, फादर डैनियल मसीह, फादर बी. दास, नायब शहर काजी जैनुर राशिद्दीन,  पं. प्रभाकर प्रसाद,  संस्था पहल एक प्रयास, आईआईएमटी, एमआईईटी व ब्रांड एंबेसडर शना खान आदि को सम्मानित किया गया। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर के दस गरीब परिवारों को आवास की चाबी सौंपी। इस दौरान नगर निगम के 14वें वित्त आयोग, अवस्थापना निधि के 14.79 करोड़ रुपये की दस योजनाओं का लोकार्पण किया।

महापौर ने मांगा अतिरिक्त बजट
महापौर सुनीता वर्मा ने उप्र सरकार से शहर के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग की। कहा कि महिला कुश्ती खिलाड़ियों के लिए एकेडमी के लिए सरकारी जगह दी जाए ताकि अर्जुन अवार्डी अलका तोमर की तरह मेरठ की अन्य बालिकाएं भी देश का नाम रोशन कर सकें। साथ ही महानगर की जनता से आह्वान किया कि वह शहर को स्वच्छ बनाने में जुट जाएं। शहर स्वच्छ होगा तो मनुष्य स्वस्थ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed