{"_id":"6ac4ff170007a729b40a6239","slug":"air-quality-worsens-at-supermarket-aqi-crosses-200-mark-meerut-news-c-76-1-smrt1039-108922-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हवा दूषित...एक्यूआई 200 पार, 10 को बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हवा दूषित...एक्यूआई 200 पार, 10 को बारिश के आसार
विज्ञापन
सर्दी की आहट के साथ बढ़ने लगा प्रदूषण, दो दिन मौसम में रहेगा उतार-चढ़ाव
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। मौसम में बदलाव के साथ शहर की हवा भी दूषित होने लगी है। मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 के पार पहुंच गया है। सर्दी ने दस्तक दे दी है लेकिन प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दो दिन तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जबकि 10 अक्तूबर को बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद तापमान में गिरावट के बाद ठंड बढ़ेगी।
सुबह बादल छाए रहने के कारण मौसम कुछ ठंडा महसूस हुआ। बाद में धूप निकली। लेकिन अधिकतम तापमान में पिछले दिनों के मुकाबले कमी दर्ज की गई। हवा की गति कम रहने और वातावरण में नमी बढ़ने से प्रदूषक तत्वों के फैलाव पर भी असर पड़ रहा है। यही वजह है कि शहर की हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है।
मौसम में बदलाव के साथ हवा की गति कम होने से प्रदूषक तत्व जल्दी बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इसके चलते शहर के अलग-अलग हिस्सों में एक्यूआई 200 के पार पहुंच गया है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने पर प्रदूषण बढ़ने की आशंका है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अभी मौसम में उतार-चढ़ाव बना है।ले दो दिन तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 10 अक्तूबर को बारिश के आसार बन रहे हैं। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का असर बढ़ना शुरू हो जाएगा। तापमान गिरने के साथ सुबह और रात के समय ठंडक बढ़ेगी। वहीं, मौसम में नमी और हवा की गति कम रहने की स्थिति में प्रदूषण की समस्या भी बढ़ सकती है।