{"_id":"6989d763282baa46420e01d4","slug":"aimim-meeting-discusses-organisational-expansion-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111317-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एआईएमआईएम की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एआईएमआईएम की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा
विज्ञापन
सरधना। मोहल्ला खारी कुआं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती पर चर्चा की गई।
वक्ताओं ने लोगों से एआईएमआईएम से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी में मुस्लिम समाज के साथ-साथ हिंदू, ईसाई और सिख समुदाय के लोग भी विश्वास जताते हुए शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में युवा वर्ग बेरोजगारी से जूझ रहा है। सरकार भ्रष्टाचार रोकने में विफल साबित हुई है।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रही है, जिससे समाज में आपसी दूरी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम समाज में फैली खाई को पाटने और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है।
बैठक में जहांगीर खान, हाजी सैयाद राणा, परवेज राणा, रियासत, गुड्डू कुरैशी, मोमिन कुरैशी, जाकिर राणा, जहीर, शादाब कुरैशी, इकरामुद्दीन मलिक, इस्लाम पहलवान, मुस्तफा मौजूद रहे। बैठक में डॉ. वली, हाजी जाकिर हनीफ राणा मौजूद रहे।