फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ahilyabai Holkar is an example of justice: Ajit Pal Singh

न्याय की मिसाल हैं अहिल्याबाई होलकर : अजीत पाल सिंह

Mon, 03 Apr 2023 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Ahilyabai Holkar is an example of justice: Ajit Pal Singh
हस्तिनापुर (मेरठ)। कस्बे की डिफेंस कॉलोनी में उधम सिंह चौक के नजदीक राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल और क्षेत्रीय विधायक एवं राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने महारानी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा का अनावरण किया।
विज्ञापन

रविवार को कस्बे की डिफेंस कॉलोनी में उधम सिंह चौक के समीप हस्तिनापुर-मवाना मुख्य मार्ग पर पाल समाज द्वारा महारानी अहिल्याबाई होलकर प्रतिमा के अनावरण पर समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल एवं दिनेश खटीक रहे।
विज्ञापन

राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। वह अमर हैं और अमर रहेंगी। उन्होंने इंसाफ की जो मिसाल पेश की है, हमें उससे सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पाल समाज के लोगों को जागरूक होकर आगे आना होगा। अपनी प्राचीन पहचान को बचाते हुए महारानी अहिल्याबाई होलकर की अन्य स्थानों पर भी प्रतिमाओं का अनावरण कराना चाहिए। समाज तभी प्रगति कर सकता है, जब हम अपने बच्चों को उच्च और अच्छी शिक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पाल समाज के लिए शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो प्रमाणपत्र उनके लिए बनाए जाते हैं, उनमें कई अड़चनें अभी आ रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर समस्या का समाधान किया जाएगा।

दिनेश खटीक ने महारानी अहिल्याबाई होलकर के बलिदान को याद किया और कहा कि उन्होंने जो बलिदान न्याय करने के लिए किया वह अन्य किसी व्यक्ति ने नहीं किया। प्रदेश में महारानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित करने में वह हरसंभव मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि विधायक से राज्यमंत्री तक बनने में पाल समाज का पूरा सहयोग मिला है। संचालन सुरेंद्र पाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed