फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Agriculture will get a new dimension from the holy land of Pandav Nagri

Meerut News: पांडव नगरी की पावन भूमि से कृषि को मिलेगा नया आयाम

Thu, 16 Mar 2023 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Agriculture will get a new dimension from the holy land of Pandav Nagri
हस्तिनापुर (मेरठ)। महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी से देश के किसानों को गो आधारित खेती से जोड़ने के ऐतिहासिक प्रयास की शुरुआत होने वाली है। जिसके सारथी बनेंगे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक डॉ. मोहन राव भागवत, जो 19 मार्च को ऐतिहासिक नगरी में पहुंचेंगे और किसानों को गो आधारित एवं जैविक कृषि के संबंध में संबोधित करेंगे। इससे किसानों को रसायन युक्त खेती से न सिर्फ छुटकारा मिलेगा, बल्कि उनकी आय भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी वैसे तो अपने आप में विश्वविख्यात है, जहां पर कई बड़े कीर्तिमान लिखे गए जो आज भी पुराणों और ग्रंथों में पढ़े जाते हैं। अब भारतीय किसान संघ के तत्वावधान में एक और इतिहास ऐतिहासिक नगरी से जुड़ने वाला है, जिसके लिए तैयारियां चल रही हैं। इसके साथ ही हस्तिनापुर से गो आधारित खेती की नई क्रांति शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषांगिक संगठन भारतीय किसान संघ के तत्वावधान में 17 से 19 मार्च तक हस्तिनापुर में अखिल भारतीय महासम्मेलन होगा। कृषि में अंधाधुंध हो रहे रसायनों के प्रयोग से देश में फैल रही नई-नई लाइलाज बीमारियों से छुटकारा दिलाने के उद्देश्य से आरएसएस के भारतीय किसान संघ ने व्यापक स्तर पर जागरूकता के लिए अभियान छेड़ने की तैयारी की है। जिसकी शुरुआत पांडवों की वैभवशाली राजधानी हस्तिनापुर से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनी में गोवंश का बताया जाएगा महत्व
कृषक संगम में कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भारतीय नस्ल की गायों की उपयोगिता बताई जाएगी। इसके साथ ही कृषि के महासम्मेलन में गाय की नस्लों और पहचान से भी रूबरू कराया जाएगा।



पदाधिकारियों ने हस्तिनापुर में डाला डेरा
हस्तिनापुर में होने वाले कृषि संगम कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उच्च पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने हस्तिनापुर और मेरठ में डेरा डाल लिया है। जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त मोहन भागवत के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां भी अपनी तैयारियां पुख्ता कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed