{"_id":"5e9cae788ebc3e769b07052c","slug":"agriculture-universty-will-open-today-modipuram-news-mrt478420292","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से खुल जाएगा कृषि विश्वविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से खुल जाएगा कृषि विश्वविद्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शिक्षण कार्य को छोड़कर अन्य काम का संचालन सोमवार से शुरू होगा। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। कुलपति के निर्देश के बाद इस संबंध में कुलसचिव ने निर्देश जारी किए हैं।
शासन के निर्देश पर 20 अप्रैल से सरकारी दफ्तर खोले जा रहे हैं। ऐसे में कृषि विश्वविद्यालय में भी जरूरी काम शुरू हो जाएंगे। कुलपति डॉ. आरके मित्तल के निर्देश के बाद कुलसचिव डॉ. बीआर सिंह ने सर्कुलर जारी कर दिया है। कुलसचिव डॉ. बीआर सिंह के अनुसार विश्वविद्यालय में समस्त कार्यालयाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष तथा समूह क और ख के सभी अधिकारी, वैज्ञानिक, शिक्षक कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। कार्यालयों में प्रत्येक कार्य दिवस में समूह ग एवं घ के 33 फीसदी तक कार्मिकों की उपस्थिति रहेगी। इसके अतिरिक्त कार्यालयों एवं विभागाध्यक्षों के स्तर से आवश्यकता का निर्धारण कर रोस्टर तय किया जाएगा। कार्यालयों एवं विभागाध्यक्षों को यह सुझाव दिया जाता है कि वे अपने अधीन कार्यरत कर्मचारियों का रोस्टर इस प्रकार बना लें कि ऐसे कर्मचारी क्रमानुसार दिवस में कार्यालय आएं। इसके अतिरिक्त प्रत्येक कार्मिक मास्क लगाकर आएगा और सोशल डिस्टेसिंग एवं सेनेटाइजेशन करना आवश्यक होगा। इसके अतिरिक्त हॉट स्पॉट एवं जिले के बाहर रह रहे समूह क, ख, ग, घ के अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने स्तर से मोबाइल एवं इलेक्ट्रोनिक साधनों के माध्यम से कार्यालय के संपर्क में रहेंगे। विश्वविद्यालय की आवश्यक सेवाओं को सुचारू रखने के लिए विभागाध्यक्ष एवं अनुभाध्यक्ष, प्रभारी स्वयं विवेकानुसार निर्णय लेंगे।
वर्जन
सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क के साथ विश्वविद्यालय में सोमवार से कार्य शुरू होगा। सर्कुलर जारी कर दिया है कि मास्क लगाना एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना आवश्यक है। वहीं, सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। लॉकडाउन के दौरान सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। शोध, प्रसार के लिए विश्वविद्यालय का संचालन अति आवश्यक है।-डॉ. आरके मित्तल, कुलपति, कृषि विवि