{"_id":"b450cb286a91b8e566b98285ae3544e3","slug":"agriculture-univercity-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 से शुरू होगी फार्मों की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 से शुरू होगी फार्मों की बिक्री
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
Updated Wed, 24 Feb 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के चार कृषि विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए यूपी कंबाइंड एग्रीकल्चर एंड टेक्नालॉजी एंट्रेंस टेस्ट (यूपी कैटेट-2016) के फार्म 29 फरवरी से ऑनलाइन और ऑफलाइन भरे जाएंगे। फार्म भरे जाने की अंतिम तिथि दो अप्रैल रखी गई है।
प्रदेश के चारों कृषि विश्वविद्यालय सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर, नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय फैजाबाद और बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का कंबाइंड टेस्ट होगा।
इस बार परीक्षा कराने की जिम्मेदारी चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर की है। मोदीपुरम कृषि विवि के रजिस्ट्रार डॉ. आरआर सिंह ने बताया कि ऑनलाइन और ऑफलाइन फार्मों की बिक्री 29 फरवरी से शुरू होगी। फार्म भरने की अंतिम तिथि दो अप्रैल निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
जबकि विलंब शुल्क के साथ 10 अप्रैल तक फार्म जमा किए जा सकेंगे। परीक्षा 16,17,18 मई को मेरठ, कानपुर, फैजाबाद, इलाहाबाद के सेंटरों पर कराई जाएगी।
फार्म बिक्री से लेकर प्रवेश तक बरती जाएगी चौकसी
डॉ. आर आर सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में नकल पर रोक लगाने के लिए चार चरणों में चौकसी बरती जाएगी। अभ्यर्थी द्वारा फार्म में लगाई गई कलर फोटो रिकॉर्ड में रखी जाएगी। परीक्षा के दौरान केंद्रों में वीडियोग्राफी कराई जाएगी और हस्ताक्षर के साथ अंगूठे का निशान लिया जाएगा।
काउंसिलिंग में फोटो और हस्ताक्षर का मिलान होगा और एडमिशन के बाद संबंधित स्टूडेंट का ब्योरा विवि को भेजकर फोटो हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान का मिलान कराया जाएगा।