फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: agricultural ordinances will not be implemented : rakesh tikait

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बोले- लागू नहीं होने देंगे कृषि अध्यादेश

Mon, 14 Sep 2020 11:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 14 Sep 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: agricultural ordinances will not be implemented : rakesh tikait
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि हम कृषि अध्यादेश का विरोध करते हैं और इसे लागू नहीं होने देंगे।

विज्ञापन


भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की एकजुटता के सामने कोई भी बिल पास नहीं होगा। हम कृषि अध्यादेश का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के गन्ने का भुगतान ब्याज समेत मिलना चाहिए। नलकूप कनेक्शन खोले जाएं, नलकूप के बिल माफ किए जाएं। केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों को बर्बाद करने पर आमादा हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों के बिल माफ हुए हैं। किसान दिन-रात मेहनत कर रहा है, उनके भी बिल माफ होने चाहिए। बैंक वाले किसानों को कर्ज का ब्याज जमा कराने के लिए दबाव बना रहे हैं। साथ गन्ना पेमेंट की रकम से किसानों का ब्याज काटा जा रहा है। कृषि अध्यादेश भी सरकार की गलत नीति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: तीन साल से थे प्रेम संबंध, युवक ने प्रेमिका को फोन कर जंगल में बुलाया, शराब पिलाई और फिर...

वहीं, चेताया कि भारतीय किसान यूनियन जल्द आंदोलन करेगी। उन्होंने हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष अशफाक प्रधान जैनपुर, राजकुमार करनावल, मांगेराम, मुजम्मिल चौधरी, रईस खान, सुभाष, यासीन मैनापुट्ठी, अमित उज्ज्वल, इरफान व गुलजार प्रधान आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed