फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Agricultural law will have far-reaching better results

कृषि कानून के दूरगामी बेहतर परिणाम होंगे

Thu, 22 Oct 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Agricultural law will have far-reaching better results
मोदीपुरम(मेरठ)। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर बुधवार को मेरठ पहुंचे। यहां जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद रायल कॉलेज में कृषि कानून को लेकर किसानों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन रॉयल कॉलेज के चेयरमैन केपी सिंह ने किया। इसमें किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा कि किसानों को कृषि कानून को लेकर भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। इसके दूरगामी परिणाम अच्छे होंगे। वहीं, किसानों को विपक्ष गुमराह करने में लगा है। इस कानून में किसान विरोधी कुछ भी नहीं है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जिला सहकारी बैंक मेरठ एवं बागपत के चेयरमैन मनिंदर पाल सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि कृषि कानून किसानों के हित का कानून है। सरकार ने किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए इन्हें पारित कराया है। प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प लिया था। इसके चलते कानून बनाया गया है। विपक्ष किसानों को बरगला रहा है। इसलिए किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। कार्यक्रम में श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील भराला, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा राजा वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी, क्षेत्रीय अध्यक्ष राजकुमार सहरावत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय भराला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र कुसैड़ी, बैंक संचालक मदन पाल सिंह, शरद मुद्गल, राजेंद्र प्रेमी, नरेश तोमर, जिला पंचायत सदस्य दिनेश कुमार, महिपाल सिंह, देवेंद्र गुर्जर, विक्रांत ढाका, सतीश, नवाब सिंह अहलावत, अनिल कुमार, टीटू धंजू, रवि चौधरी, गौतम सिवाच, अमित मुखिया, मोनू रहे। इसके पश्चात श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील भराला के पल्लवपुरम फेज दो स्थित आवास पर किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed