Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   agricultre univercity news

उपकरण नहीं, अटके वेटनरी कॉलेज के प्रैक्टिकल

Wed, 24 Feb 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Wed, 24 Feb 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
agricultre univercity news
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का वेटनरी कॉलेज हर मामले में फेल साबित हो रहा है। एक ओर जहां कॉलेज को मान्यता न मिलने से छात्र परेशानी हैं।
विज्ञापन


वहीं अब उपकरणों की वजह से प्रैक्टिकल तक रुक गए हैं। शिक्षक और अन्य स्टाफ पहले से ही कम हैं। इससे कॉलेज के भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है। विवि प्रशासन भी सख्त कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन


वेटनरी कॉलेज के छात्र शिक्षा के लिए लाखों रुपये खर्च कर रहे हैं। वे दिन रात पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन सब बेकार है। कॉलेज में बिना उपकरण के ही पढ़ाई कराई जा रही है। कॉलेज में सत्र 2011 में सशर्त शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पांच साल हो गए है, लेकिन अभी तक न तो वेटनरी काउसिंल ऑफ इंडिया से मान्यता मिल सकी है और न ही शिक्षकों की कमी को दूर किया जा सका है। मानक के अनुसार भी कॉलेज में उपकरण नहीं हैं। दो छात्रों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कॉलेज में पढ़ाई पूरी तरह से चौपट है।

70 लाख की फाइल बन गई फुटबाल
70
लाख रुपये की फाइल पिछले 10 माह से ऑफिसों में फुटबाल बन गई है। वेटनरी कॉेलेज से उपकरण के लिए आए प्रस्ताव पर पूर्व कुलपति डॉ. एचएस गौड़ ने अड़ंगा लगा दिया।

जिसके चलते फाइल आगे हीं नहीं बढ़ी और उपकरण नहीं खरीदे जा सके। अब यह फाइल वित्त नियंत्रक कार्यालय में लटकी है। जब तक फाइल स्वीकृत नहीं होगी, तब तक उपकरण भी नहीं खरीदे जा सकेंगे। छात्रों ने आरोप लगाया कि पूर्व वीसी के कारण ही कॉलेज की यह हालत है।

मैंने हाल ही में चार्ज लिया है, अभी ऐसी फाइल मेरे पास नहीं आई है। इस संबंध में जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -प्रोफेसर एनके तनेजा, कार्यवाहक कुलपति

प्रथम चरण में उपकरण खरीदे गए थे। दूसरे चरण के लिए पत्रावली तैयार की जा रही है। पिछले कई माह से फाइल कुलपति कार्यालय में अटकी हुई थी, फाइल को दोबारा से भेेजा जा रहा है।-सतेंद्र कुमार, वित्त नियंत्रक

 
फाइल कई माह पहले भेज दी गई थी। अभी तक पास नहीं हुई है। छात्रों को ज्यादा परेशानी न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराई गई है। फाइल स्वीकृत होते ही बडे़ उपकरण खरीदे जाएंगे।-डॉ. वाईपी सिंह, डीन वेटनरी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed