फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Agra Kutumb Mahotsav: Adorned with Culture, Values, and Patriotism

Meerut News: संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रभक्ति से सजा अग्र कुटुंब महोत्सव

Sat, 22 Aug 2026 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Agra Kutumb Mahotsav: Adorned with Culture, Values, and Patriotism
श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट द्वारा एसजीएम गार्डन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि व ट्रस
श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट परिवार ने किया आयोजन, बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से बताए महाराजा अग्रसेन के सिद्धांत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट परिवार की ओर से आयोजित अग्र कुटुंब महोत्सव संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रभक्ति के रंगों से सराबोर रहा। इसमें समाज की महिलाओं और बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से धमाल मचाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईएएस कुमारी ईरा सिंघल और सिविल जज श्रीमती दिव्या गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर किया। बच्चों ने नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से महाराजा अग्रसेन के जीवन, समानता, सेवा और सहयोग के सिद्धांतों को जीवंत किया। हरियाली तीज, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, भारत की अमर वीरांगनाएं और ऑपरेशन सिंदूर पर प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मेजर वेद प्रकाश अग्रवाल का राष्ट्रसेवा में योगदान के लिए सम्मान किया गया। ट्रस्ट महामंत्री गिरीश कुमार बंसल ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य परिवारों को जोड़ने के साथ नई पीढ़ी को संस्कृति, संस्कार, महापुरुषों के आदर्श और राष्ट्रभावना से जोड़ना है। अध्यक्ष ज्ञानेंद्र अग्रवाल ने अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार जताया। आयोजन में ट्रस्ट के पदाधिकारी, सदस्य, महिलाएं और बड़ी संख्या में बच्चे व उनके परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed