फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Agniveer Recruitment 2023: Online exam will be held from April 17 and three exam centers set up in Meerut

अग्निवीर भर्ती 2023: 17 अप्रैल से होगी ऑनलाइन परीक्षा, ऐसे निकाले एडमिट कार्ड, मेरठ में बने तीन एग्जाम सेंटर

Sun, 09 Apr 2023 12:40 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 09 Apr 2023 12:40 AM IST
सार

अग्निवीर भर्ती 2023 : ऑनलाइन परीक्षा 17 अप्रैल से होगी। मेरठ समेत पश्चिमी यूपी में 12 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। आप ऐसे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
Agniveer Recruitment 2023: Online exam will be held from April 17 and three exam centers set up in Meerut
अग्नीवीर भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सेना में अग्निवीर की भर्ती वर्ष 2023-24 के लिए 17 अप्रैल से ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के पहले दो दिनों के लिए प्रवेश पत्र ऑनलाइन हो चुके हैं। सभी सेना में भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की गई, जिन्होंने सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पूर्व में जिस भी ट्रेड के लिए आवेदन किया है। मेरठ में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन


अग्निवीर, नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेटनेरी, नर्सिंग असिस्टेंट अपनी ईमेल पर चेक कर सकते हैं। प्रवेश पत्र की सूचना उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत मोबाइल पर नंबर मैसेज के द्वारा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन


12 परीक्षा केंद्र होगी परीक्षा
सेना भर्ती कार्यालय मेरठ के द्वारा 12 परीक्षा केंद्र परीक्षा के लिए चिह्नित किए गए हैं। इसमें तीन परीक्षा केंद्र मेरठ में हैं। दो परीक्षा केंद्र मुरादाबाद में हैं। दो परीक्षा केंद्र नोएडा, एक परीक्षा केंद्र गाजियाबाद, दो परीक्षा केंद्र मुजफ्फरनगर और दो परीक्षा केंद्र केंद्र सहारनपुर में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तड़प-तड़पकर टूट गईं बेजुबान पक्षी की सांसें, नम हुई हर किसी की आंख

बताया गया कि सेना में भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड अपने ई-मेल से निकाल सकते हैं। एडमिट कार्ड में ही परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा का समय अंकित किया जाएगा। सभी इच्छुक उम्मीदवार अपने उपयुक्त दस्तावेजों के साथ परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड में दिए गए समय से पूर्व पहुंचना होगा।

यह भी पढ़ें: Baghpat: खता किसी की-सजा किसी को..., पुलिस ने बेगुनाह रोजेदार को रातभर हवालात में रखा, तड़पता रहा भूखा-प्यासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed