फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Against the soldier who raped the girl

युवती से दरिंदगी करने वाले सिपाही के खिलाफ

Wed, 24 Feb 2021 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Against the soldier who raped the girl
युवती से दरिंदगी करने वाले सिपाही के खिलाफ
विज्ञापन

मेरठ। होटल में युवती से दरिंदगी करने वाले सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई। पुलिस की गोपनीय जांच में सिपाही पर लगे आरोप सही पाए गए हैं। पुलिस विभाग की किरकिरी होते देखते इस मामले को अधिकारी भी रफा-दफा करने में लग गए हैं।
बुलंदशहर की युवती अपने प्रेमी के साथ गढ़ रोड स्थित सोहराब डिपो के सामने होटल में रुकी थी। होटल मालिक के बेटे ने फोन करके एक थाने के सिपाही को बुला लिया। वर्दी धारी इस सिपाही ने रौब दिखाकर प्रेमी को कमरे से बाहर कर दिया और फिर युवती के साथ दरिंदगी की। मामले की पोल खुली तो थाना पुलिस ने ढाई लाख रुपए में आबरू की बोली लगा दी। सोमवार को महिला से समझौता लिखवाया गया।
विज्ञापन

पुलिस वाले की शर्मशार करने वाली करतूत अधिकारियों तक पहुंची। उन्होंने भी इस दरिंदगी पर पर्दा डालने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस मामले को उजागर नहीं किया गया बल्कि गुपचुप तरीके से सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी। मेरठ जोन से बाहर उसका ट्रांसफर करने के लिए संस्तुति भी कर दी गई। सिपाही की रिपोर्ट सीओ सिविल लाइन से मांगी गई है। इसके आधार पर उसे निलंबित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed