{"_id":"60e753c48ebc3ee9b20f8c2c","slug":"against-inflation-bhakiyu-staged-a-sit-in-on-the-highway-in-rithali-and-dabathuva-sardana-news-mrt546494970","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के खिलाफ भाकियू ने रिठाली और दबथुवा में हाईवे पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के खिलाफ भाकियू ने रिठाली और दबथुवा में हाईवे पर दिया धरना
विज्ञापन

सरधना/सरूरपुर। देश में बढ़ रही महंगाई के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को तहसील क्षेत्र में हाईवे पर दो स्थानों सांकेतिक धरना दिया। जिसमें मेरठ-करनाल हाईवे पर रिठाली में सड़क के एक तरफ दरी डालकर किसानों व भाकियू पदाधिकारियों ने विनेश प्रधान छुर तथा दबथुवा में गजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में धरना दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
भाकियू के मंडल महासचिव गजेंद्र चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे सड़क किनारे सांकेतिक धरना दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा की गैस सिलिंडर, पेट्रोल, डीजल व रोजमर्रा के अन्य सामान पर लगातार रुपये बढ़ते जा रहे हैं। इस मौके पर जगबीर सिंह दबथुवा, प्रमोद मास्टर, सचिन, लोकेंद्र, विरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, रिठाली चौराहे पर भाकियू के जिला महासचिव विनेश प्रधान छुर के नेतृत्व में सांकेतिक धरना दिया गया। इस मौके पर मास्टर मुज्जमिल, महताब, राममेहर सिंह, राजेंद सिंह छुर, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम अमित कुमार भारतीय को सौंपा।
पुलिस चौकी के सामने ट्रैक्टर के हार्न बजाकर जताया विरोध
मवाना। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मवाना खुर्द पुलिस चौकी पर पहुंचकर महंगाई के खिलाफ ट्रैक्टरों के हार्न बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, तहसील में धरना देकर राज्यपाल के नाम एसडीएम के स्टेनो को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ता मंडल महामंत्री नरेश चौधरी के नेतृत्व में ट्रैक्टर लेकर किसान मवाना खुर्द में पुलिस चौकी पर पहुंचे। पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस के दिन प्रतिदिन आसमान छूते दामों को लेकर वाहनों के हार्न बजाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में संदीप शौकीन, सहंदर, डॉ. टीटू, संजय, सचिन, नितिन, रवि. धर्मेंद्र, हरपाल आदि थे।
वहीं, भाकियू ने तहसील में ब्लाक अध्यक्ष हरेंद्र सिंह उर्फ बिल्लू के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने राज्यपाल के नाम एसडीएम के स्टेनो को ज्ञापन दिया। धरना देने तथा ज्ञापन देने वालों में विलियम सिंह, निश्चल चौहान, शौसिंह प्रधान, अजीत प्रताप सिंह, स्वर्ण सिंह, योगराज, विक्रम, अमर काकरान, नीटू काकरान, विवेक, कुलदीप आदि मौजूद रहे।