{"_id":"5d5324dc8ebc3e6c97362bd6","slug":"again-the-water-level-of-ganga-is-reached-above-one-lekh-cusec-mawana-news-mrt4381999136","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर एक लाख क्यूसेक पहुंचा गंगा का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर एक लाख क्यूसेक पहुंचा गंगा का जलस्तर
विज्ञापन
1ए - खादर में गंगा अभी स्थिति सामान्य है। (हस्तिनापुर)
- फोटो : MAWANA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिर एक लाख क्यूसेक पहुंचा गंगा का जलस्तर
हस्तिनापुर। मंगलवार को एक बार फिर गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बरसात के कारण अचानक गंगा के जल स्तर में वृद्धि हो गई। जिससे गंगा किनारे बसे गांव वालों में भय और दहशत का माहौल है।
पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बरसात से गंगा के जलस्तर में मंगलवार को एक बार फिर वृद्धि दर्ज की गई। बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता पीयूष कुमार के अनुसार मंगलवार शाम को गंगा का जलस्तर 1 लाख क्यूसेक पर चल रहा है। जो बुधवार सुबह खादर क्षेत्र से डिस्चार्ज होकर निकलेगा। जानकारों के मुताबिक 1 लाख क्यूसेक पानी गंगा के अंदर ही रहेगा बाहर आने की संभावना बहुत कम है। इस समय बरसात का मौसम है गंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने घटने का क्रम जारी है। खादर क्षेत्र निवासी ऋषिपाल मावी, सरदार सुंदर सिंह, विपिन कुमार, अशोक चौहान, हरेंद्र चौहान, देवेंद्र चौहान, संतु चौहान, प्रवीण कुमार आदि का कहना है कि गंगा ने गत वर्ष खादर क्षेत्र में तबाही मचा कर किसानों की बड़े पैमाने पर फसल को नष्ट कर दिया था। अभी तक बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। दो सप्ताह तक मौसम सही रहा तो किसानों को इस बार भरपूर फसल मिल सकेगी।
बाढ़ की स्थिति नहीं
खादर में बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। जो पानी छोड़ा गया है वह 24 घंटे बाद क्षेत्र में पहुंचेगा। लगभग ढाई लाख क्यूसेक से ऊपर पानी छोड़े जाने पर स्थिति बिगड़ती है। हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। - अंकुर श्रीवास्तव, एसडीएम सरधना