{"_id":"6a04b864129b7eb1c80d2739","slug":"after-warning-administration-bowed-down-accused-arrested-mahapanchayat-postponed-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105750-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चेतावनी के बाद झुका प्रशासन, आरोपी गिरफ्तार, महापंचायत स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चेतावनी के बाद झुका प्रशासन, आरोपी गिरफ्तार, महापंचायत स्थगित
विज्ञापन
दौराला - महापंचायत स्थगित करने और अन्य मांग पूरी करने के लिए एसपी देहात को ज्ञापन देते भाकियू त
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) द्वारा एसएसपी कार्यालय पर प्रस्तावित महापंचायत के एलान के बाद मेरठ पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। संगठन के कार्यकर्ता गांव लोईया निवासी वसी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी शजर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। प्रशासन की ओर से कार्रवाई ठोस आश्वासन मिलने के बाद बुधवार को प्रस्तावित महापंचायत स्थगित कर दी गई।
25 अप्रैल को दौराला थाना क्षेत्र के गांव लोईया निवासी वसी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से ही आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर संगठन में आक्रोश था। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने चेतावनी दी थी कि यदि 11 मई तक कार्रवाई नहीं हुई तो 13 मई को एसएसपी कार्यालय का घेराव कर महापंचायत की जाएगी। महापंचायत की तारीख नजदीक आते ही पुलिस ने आरोपी शजर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार और पुलिस अधीक्षक सिटी विनायक भोसले के प्रस्ताव पर मंगलवार देर रात संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार इंद्रजीत सांगवान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधिकारियों से वार्ता की।
बातचीत में संगठन ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी, गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई और लापरवाही बरतने वाले दरोगा के निलंबन की मांग रखी और ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने 15 दिन के भीतर शेष कार्रवाई पूरी करने का आश्वासन दिया। इस पर संतुष्ट होकर संगठन ने महापंचायत स्थगित करने का निर्णय लिया। हालांकि, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस पूरे दिन अलर्ट रही और कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं को नजरबंद भी किया गया। वार्ता में जिला अध्यक्ष इंतजार, अभिषेक, आकिल, कुश, गुल्लू, अब्बास, सफी, मुंसफ आदि मौजूद रहे।