फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After triple talaq, the young man tried to commit suicide by hanging himself

Meerut: तीन तलाक के बाद युवक ने फंदा लगाकर की जान देने की कोशिश

Fri, 04 Jul 2025 02:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 04 Jul 2025 02:36 AM IST
सार

मेरठ के लिसाड़ी गेट के लक्खीपुरा में तीन दिन पहले पंचायत में हुए तीन तलाक के बाद बृहस्पतिवार को युवक ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की।

विज्ञापन
After triple talaq, the young man tried to commit suicide by hanging himself
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

मेरठ के लिसाड़ी गेट के लक्खीपुरा में तीन दिन पहले पंचायत में हुए तीन तलाक के बाद बृहस्पतिवार को युवक ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। इससे पहले युवक ने ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए वीडियो भी बनाया। परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


लक्खीपुरा निवासी जावेद ने बताया उसके भाई जाहिद की शादी 5 साल पहले समरीन के साथ हुई थी। दोनों के एक बेटा एक बेटी हैं। किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। कई माह से समरीन अपने मायके में रह रही थी। काफी प्रयास के बाद भी वह ससुराल नहीं लौटी। तीन दिन पहले दोनों पक्षों की पंचायत हुई। इसमें जाहिद ने समरीन का तीन तलाक दे दिया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: मेडा के दो कर्मचारी करा रहे अवैध निर्माण, कॉलोनाइजर से मिलीभगत का खुलासा, हुई ये कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर जाहिद ने कमरे में जाकर वीडियो बनाया और पंखे के कुंदे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो जाहिद पंखे से लटका था। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर हापुड़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से मामले की जानकारी ली, पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed