फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After the increase in traffic on NH-58, the need for filling potholes came to the fore.

Meerut News: एनएच-58 पर ट्रैफिक बढ़ने के बाद आई गड्ढे भरने की सुध

Wed, 05 Aug 2026 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
After the increase in traffic on NH-58, the need for filling potholes came to the fore.
मवाना रोड स्थित आयुक्त आवास चौराहे से यशोदा कुंज तक सड़क का हाल बुरा
विज्ञापन

लोकनिर्माण विभाग अब भरवा रहा गड्ढे
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। एनएच-58 वनवे है और हरिद्वार जाने वाले अधिकांश वाहन मवाना-पौड़ी मार्ग से वाया बिजनौर होते हुए हरिद्वार पहुंच रहे हैं। बुधवार को मवाना रोड पर दस गुना यातायात बढ़ गया। आयुक्त आवास चौराहे से यशोदा कुंज तक डिवाइडर का निर्माण कार्य चल रहा है और इस मार्ग पर कई जगह अनगिनत गड्ढे हैं। यातायात बढ़ा हैं, बावजूद पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क के गड्ढे भरने में अब लगा हुआ है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश भी है।
मवाना रोड शहर के व्यस्ततम मार्गों में से एक है। कांवड़ यात्रा के चलते हरिद्वार जाने वाले कई वाहन इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। अन्य मार्गों पर यातायात प्रतिबंध के कारण भी मवाना रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ा है। सड़क की खराब स्थिति से दुर्घटना की आशंका बढ़ रही थी। गंगानगर सिंचाई विभाग, कसेरू बक्सर के सामने सहित कई जगहों पर गड्ढों में बारिश का पानी भरने की वजह से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लगता था। इससे दोपहिया वाहन चालक अक्सर फिसल जाते थे। कार व अन्य वाहन भी झटकों के साथ गुजरने को मजबूर थे। इसके चलते कई स्थानों पर जाम की स्थिति भी बनती थी। कई बार शिकायत की गई, बावजूद संबंधित विभाग के अफसरों की नींद नहीं टूटी।
विज्ञापन

अब कांवड़ यात्रा के चलते मवाना रोड पर यातायात दस गुना बढ़ गया, अब पीडब्ल्यूडी सड़क के गड्ढे में भरने लगा है। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह का कहना है कि कांवड़ यात्रा से पहले ही सड़क के गड्ढे भरने का कार्य कराया गया था। कुछ जगह पर गड्ढे होंगे तो उन्हें भरवाया गया है। यातायात व्यवस्था प्राथमिकता है, इसको देखते योजना बनाई गई है। मवाना रोड पर कई जगहों पर पुलिस लगाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरम्मत कार्य और प्राथमिकता
पीडब्ल्यूडी सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों की पहचान कर गड्ढे तेजी से भर रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि प्राथमिकता उन स्थानों को दी जा रही है, जहां सड़क अधिक क्षतिग्रस्त है। साथ ही, जहां यातायात का दबाव अधिक रहता है, उन जगहों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। मरम्मत के बाद सड़क को समतल बनाया जाएगा। इससे वाहनों का आवागमन सुचारु हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed