{"_id":"6927302b4909b290d20f404a","slug":"after-the-horse-ride-there-was-a-fight-in-the-panchayat-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110539-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: घुड़चढ़ी के बाद पंचायत में की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: घुड़चढ़ी के बाद पंचायत में की मारपीट
विज्ञापन
दुल्हन पक्ष को धमकी मिलने से गांव में तनाव, घुड़चढ़ी में की मारपीट और फायरिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। थाना क्षेत्र के गांव बपारसी में मंगलवार रात घुड़चढ़ी के दौरान हुए विवाद ने बुधवार को पंचायत में पहुंचने पर और तूल पकड़ लिया। विवाद के बाद दुल्हन पक्ष ने बेटी की शादी में अंजाम भुगतने की धमकी मिलने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
गांव बपारसी निवासी जगमोहन सिंह ने बताया कि गांव निवासी एक युवक की मंगलवार रात घुड़चढ़ी हो रही थी। घुड़चढ़ी में शामिल कुछ युवकों ने हथियार लहराए और हर्ष फायरिंग की। घर के पास फायरिंग होते देख उनके पक्ष के एक युवक ने इसे रोकने की कोशिश की। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई।
विवाद बढ़ने पर बुधवार को गांव स्थित मंदिर परिसर में पंचायत बुलाई गई लेकिन वहां तनाव और बढ़ गया। आरोप है कि पंचायत में भी आरोपी युवकों ने मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनकी बेटी की बरात आएगी। आरोपियों ने बेटी की शादी में अंजाम भुगतने की धमकी दी है। घटना से दुल्हन पक्ष में भय और तनाव है।
विज्ञापन
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शादी के दौरान किसी भी अव्यवस्था पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पुलिस ने विवाह स्थल और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया है। ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने की अपील की है।