{"_id":"5f70f7c28ebc3e9bcd4371d1","slug":"after-the-couple-s-death-the-innocent-was-sent-to-the-child-s-home-meerut-news-mrt503418896","type":"story","status":"publish","title_hn":"दम्पती की मौत के बाद मासूम को बाल गृह भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दम्पती की मौत के बाद मासूम को बाल गृह भेजा
विज्ञापन
दंपती की मौत के बाद मासूम को बाल गृह भेजा
मेरठ। सदर थाना क्षेत्र में होटल में मृत मिले दंपती की मासूम बेटी को रविवार को बाल गृह में भेज दिया। पश्चिम बंगाल से उसके नाना-नानी उसे लेने नहीं आए।
एक सप्ताह पहले भैसाली रोडवेज बस अड्डे के सामने एवरेस्ट गेस्ट हाउस के मैनेजर अरविंद ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद भी फांसी लगा ली थी। होटल के कमरे में अरविंद की चार वर्षीय बेटी जिया बेहोश मिली थी। जिया को भी जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या का प्रयास किया गया था। सदर बाजार पुलिस अस्पताल में भर्ती बच्ची की देखभाल में जुटी थी। एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता ने बताया कि बच्ची को ले जाने के लिए पश्चिम बंगाल निवासी उसके नाना-नानी से संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने अपनी मजबूरी बताते हुए मेरठ आने से इनकार कर दिया। रविवार को बच्ची को चाइल्ड केयर टीम, बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। जहां से बच्ची को बाल गृह में भेज दिया गया। एसओ का कहना है कि बच्ची को इंचौली क्षेत्र के रिटायर्ड दरोगा एसके शर्मा भी गोद लेने की बात कह रहे हैं, लेकिन मजिस्ट्रेट के आदेश पर ही बच्ची को गोद दिया जा सकता है।