{"_id":"6349d5a81bfb295d3d13e739","slug":"after-the-altercation-the-head-of-the-daurala-police-station-moharrir-line-appeared-laward-news-mrt6096283187","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी के बाद दौराला थाने का हेड मोहर्रिर लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहासुनी के बाद दौराला थाने का हेड मोहर्रिर लाइन हाजिर
विज्ञापन

दौराला। दौराला थाने में हेड मोहर्रिर और एक सिपाही के बीच हुई कहासुनी के दौरान पिस्टल तानने की घटना पर एसएसपी ने संज्ञान लेते हुए हेड मोहर्रिर को लाइन हाजिर कर दिया।
थाने पर करीब एक सप्ताह पहले रात के समय ड्यूटी पर किसी बात को लेकर दौराला थाने में तैनात हेड मोहर्रिर चरण सिंह और सिपाही राहुल के बीच तू- तू मै-मैं हो गई थी। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे पर पिस्टल तान दी। मामला बढ़ा तो वहां पर थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने दोनों को पकड़कर पिस्टल छीन ली और दोनों को वहां से अलग कर दिया। एसएसपी ने इस मामले में जांच बैठाई थी। जांच के आधार पर एसएसपी ने हेड मोहर्रिर चरण सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। सीओ दौराला अभिषेक पटेल का कहना है कि चरण सिंह पिछले पांच साल से थाने पर ही तैनात था। लगातार शिकायतें मिल रही थी। शिकायतों के चलते उसे हटाया गया है।