{"_id":"6a1d9802213b2b14f50a79df","slug":"after-the-agreement-the-strike-of-the-employees-in-the-municipality-ended-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112516-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: समझौते के बाद पालिका में कर्मचारियों का धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: समझौते के बाद पालिका में कर्मचारियों का धरना समाप्त
विज्ञापन
प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर पालिका में धरना देते संविदाकर्मी। (मवाना)
मवाना। स्ट्रीट लाइट ठीक करने के दौरान नगर पालिका के संविदा कर्मचारियों को एक व्यक्ति द्वारा जातिसूचक शब्द कहने व लाइट तोड़ने के मामले में आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर सोमवार को दोपहर तक कर्मचारियों ने पालिका परिसर में धरना दिया। बाद में समझौता होने पर धरना समाप्त कर दिया।
नगर पालिका के संविदा कर्मचारी बसंत कुमार, शुभम व पवन कुमार ने थाने में रविवार को दी तहरीर में बताया था कि वह पालिका में पथ प्रकाश एवं लाइट विभाग में कार्यरत हैं। वह एएस इंटर काॅलेज के सामने लाइट का फाल्ट ठीक कर रहे थे। तभी वहां एक व्यक्ति आया और पालिका को अपशब्द और उन्हें जातिसूचक शब्द कहने लगा। आरोपी ने कहा कि इलाज करने की धमकी दी और उनसे सरकारी लाइट छीनने लगा, आरोपी ने दो लाइट तोड़ दी। साथ ही धमकी दी कि भविष्य में यहां आए तो जान से मार देगा। इस मामले में कर्मचारियों ने प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग करते हुए पालिका में रविवार को भी धरना दिया था। चेयरमैन के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया था।
प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर सोमवार को कर्मचारियों ने पालिका परिसर में फिर से धरना दिया। धरना दोपहर तक चला। दोपहर बाद धरना समाप्त कर दिया गया। पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद धरना समाप्त हो गया है।