फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After Sirjepur, drone was seen in Jalalpur Jora village

सिरजेपुर के बाद जलालपुर जोरा गांव में दिखाई दिया ड्रोन

Tue, 22 Jul 2025 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
After Sirjepur, drone was seen in Jalalpur Jora village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर (मेरठ)। क्षेत्र में संदिग्ध ड्रोन की गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। सिरजेपुर गांव के बाद क्षेत्र के जलालपुर जोरा गांव में संदिग्ध ड्रोन उड़ते हुए देखे गए हैं। इससे ग्रामीण दहशत में हैं।
रविवार की रात क्षेत्र के गांव जलालपुर जोरा के ऊपर ड्रोन उड़ता हुआ दिखाई दिया था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। परंतु ड्रोन गंगा के उस पार चला गया। गांव में ड्रोन की गतिविधि को देखकर ग्रामीण पूरी तरह दहशत में आ गए। भद्रकाली चौकी प्रभारी पुनीत पांडेय ने बताया कि रात में लगभग 11 बजे उन्हें जलालपुर जोरा गांव के लोगों ने ड्रोन उड़ने की सूचना दी। वह तुरंत जलालपुर गांव पहुंचे तो वहां एक ड्रोन आसमान में उड़ता दिखा। काफी दूर तक उसे चलाने वालों की तलाश में कांबिंग की, परंतु सफलता हाथ नहीं लगी। करीब एक घंटे बाद ड्रोन गंगा को पार करता हुआ दूसरी ओर चला गया।
विज्ञापन

पुलिस का मानना है कि ड्रोन को उड़ाने वाला व्यक्ति गंगा के उस पार से उसे कंट्रोल कर रहा है। रोजाना क्षेत्र के गांवों में ड्रोन की गतिविधियां दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण जागकर रात बिता रहे हैं। ड्रोन उड़ने की गतिविधि से ग्रामीण किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की देर रात क्षेत्र के सिरजेपुर और हंसापुर गांव में भी तीन ड्रोन आसमान में उड़ते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस को संदेह है कि गंगा किनारे के गांवों में ही ड्रोन दिखाई दे रहे हैं, जो गंगा के उस पार से संचालित किए जा रहे हैं। इन संदिग्ध ड्रोन की जांच के लिए पुलिस की एक विशेष टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed