फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   after protesting a 200-gram shortfall of sweets in the box

Meerut News: डब्बे में 200 ग्राम मिठाई कम मिलने पर विरोध किया तो ग्राहकों पर जानलेवा हमला, वीडियो वायरल

Thu, 02 Jul 2026 08:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
after protesting a 200-gram shortfall of sweets in the box
- गंगानगर क्षेत्र के कसेरूबक्सर बाजार की घटना
विज्ञापन

- तीन युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने दो नामजद व अज्ञात के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी

गंगानगर। कसेरू बक्सर बाजार में 200 ग्राम मिठाई कम तोलने पर ग्राहक और दुकानदार के बीच जमकर मारपीट हुई। दुकानदार व उसके कर्मचारियों ने फावड़ा, लोहे की रॉड, पलटा व अन्य वस्तु से हमला किया। जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं, तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दो नामजद व अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गंगानगर न्यू शिवलोक कॉलोनी निवासी प्रिंस राणा बृहस्पतिवार सुबह अपने ममेरे भाई आदित्य के साथ कसेरू बक्सर स्थित गुप्ता स्वीट्स नामक दुकान से मिठाई लेने गए। 350 रुपये किलोग्राम रेट से 10 किलोग्राम मिठाई के 10 डिब्बों में मिठाई पैक कर दी। बतौर प्रिंस उसने डब्बा तराजू पर रखकर देखा तो कुल वजन 800 ग्राम मिला। प्रिंस ने कहा पूरी एक किलो मिठाई पूरी करके दो। आरोप है दुकानदार ने मना कर दिया तो प्रिंस ने रुपये वापस मांगे। इसी बात पर हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस बीच प्रिंस का दोस्त योगेश भी वहां पहुंच गया।
विज्ञापन

आरोप है दुकानदार व उसके कर्मचारियों ने तीनों पर हमला कर दिया। पलटा, लोहे की अन्य वस्तु से तीनों को बुरी तरह पीटा गया। उनकी स्कूटी भी रास्ते पर गिराकर तोड़ फोड़ की गई। मारपीट से काफी देर तक रास्ते पर अराजकता का माहौल रहा। आसपास के लोगों ने उन्हें किसी तरह छुड़ाया। इस बीच मारपीट का वीडियो किसी ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पर पहुंची गंगानगर पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहीं, दुकानदार व उसके कर्मचारियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर में दुकानदार पक्ष से कुछ महिलाएं व अन्य लोग आ गए और ग्राहक की गलती बताते हुए तहरीर देने लगे। इस बीच वायरल वीडियो इंस्पेक्टर विनय कुमार तक पहुंच गया। इससे मारपीट करने वालों की स्पष्ट पहचान हो गई। इस मामले में गंगानगर पुलिस ने घायल युवकों की ओर से मिली तहरीर पर दीपांशु, हिमांशु व अज्ञात के खिलाफ धारदार हथियार से हमला करने, मारपीट, धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

मिठाई को लेकर हुआ झगड़ा : सीओ सदर देहात
तोल में मिठाई कम मिलने पर ग्राहक व दुकानदार के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। तीन युवक घटना में घायल हुए हैं प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, वहीं, तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। --- सुधीर सिंह, सीओ सदर देहात

----

दो वीडियो हुए वायरल
मारपीट से जुड़े एक मिनट 19 सेकेंड और 8 सेकेंड के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इसमें दुकानदार पक्ष तीनों युवकों को लोहे की पाइप, फावड़े, पलटा आदि से युवकों को बुरी तरह पीटते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी स्कूटी बीच सड़क पर पड़ी हुई है। वहीं, एक युवक को सड़क पर गिराकर पीटा गया।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed