{"_id":"67521435abfe830e280502c4","slug":"after-karishmas-death-there-was-chaos-vandalism-and-assault-on-staff-for-two-hours-meerut-news-c-72-1-mrt1062-125597-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: करिश्मा की मौत के बाद दो घंटे तक बवाल, तोड़फोड़, स्टाफ से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: करिश्मा की मौत के बाद दो घंटे तक बवाल, तोड़फोड़, स्टाफ से मारपीट
विज्ञापन
मेरठ। कैपिटल हॉस्पिटल में करिश्मा की मौत के बाद परिजनों ने बखेड़ा कर दिया। दो घंटे तक अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ हुई। डाक्टर और स्टाफ से हाथापाई कर दी। इस दौरान अपनी जान बचाकर यहां से स्टाफ भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस से भी नोकझोंक और हाथापाई भी हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही लोग लिफ्ट के पास आ गए। वे बचाओ... बचाओ चिल्लाने लगे। इसके बाद अस्पताल की टेक्निकल टीम भी मौके पर आ गई। थोड़ी देर में लिफ्ट को लोगों ने घेर लिया। महिला के परिजनों और भीड़ ने अस्पताल के शीशे और बेड तोड़ दिया।
करिश्मा की मौत की खबर जैसे ही मिली तो अस्पताल का स्टाफ और संचालक भाग निकला। इसके बाद तीमारदारों ने पूरे अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। मशीनें और ग्लूकोज की बोतलें फेंक दीं। यहां तक कि अस्पताल के गार्ड भी भाग निकले। लोग भर्ती मरीजों को लेकर भागने लगे हालांकि बाद में उन्हें सीएमओ ने दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। अस्पताल के स्टाफ जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।