फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After Iqbal, the property of absconding son Abrar will also be attached

इकबाल के बाद फरार बेटे अबरार की संपत्ति भी होगी कुर्क

Tue, 23 Nov 2021 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
After Iqbal, the property of absconding son Abrar will also be attached
इकबाल के बाद फरार बेटे अबरार की संपत्ति भी होगी कुर्क
विज्ञापन

मेरठ। सोतीगंज के कबाड़ माफिया हाजी इकबाल के बाद अब उसके बेटे अबरार की भी संपत्ति की कुुर्की होगी। अबरार गैंगस्टर के मुकदमे में फरार है। उसकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई के लिए सोमवार को लालकुर्ती पुलिस ने कोर्ट में अर्जी डाली। कोर्ट से आदेश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
सदर बाजार थाने में कबाड़ी इकबाल निवासी पटेल नगर के खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया था। इस मामले में उसके बेटे अबरार, इमरान और अफजाल भी शामिल हैं। इकबाल, अफजाल और इमरान जेल में बंद है जबकि अबरार अभी तक फरार है। रविवार को इकबाल की करीब 10 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई।
विज्ञापन

इस कार्रवाई के बाद इकबाल के बेटे अबरार की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। अबरार का सोतीगंज में मकान है। मामले में 82 की कार्रवाई के बावजूद आरोपी पेश नहीं हुआ। इसलिए अब उसकी संपत्ति कुर्क करने की अर्जी कोर्ट में दी गई है। मामले में विवेचक इंस्पेक्टर अतर सिंह बताया कि कोर्ट के आदेश मिलते ही अबरार की संपत्ति भी जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed