फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After hitting the girl, the car dragged her for 25 meters

बच्ची को टक्कर मारने के बाद 25 मीटर घसीटते ले गई कार

Sat, 05 Jul 2025 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
After hitting the girl, the car dragged her for 25 meters
मवाना। गांव सठला में शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे सड़क पार कर रही आठ वर्षीय बच्ची को तेज गति से आ रही इको कार ने टक्कर मार दी। कार उसे करीब 25 मीटर तक दूर तक घसीटते ले गई। इसके बाद आगे और पीछे का पहिया बच्ची के ऊपर से उतर गया। घायल बच्ची को इलाज के लिए प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने कार व उसके चालक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

गांव सठला निवासी रिजवान की बेटी अलीना गांव में ही स्थित कक्षा दो में पढ़ती है। शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद तीन सहेलियों के साथ दोपहर करीब 12 घर लौट रही थी। उसकी सहेलियों ने तो सड़क पार कर ली थी, लेकिन जब अलीना सड़क पार कर रही थी तो उसी समय किला परीक्षितगढ़ की ओर से महमूदपुर बरात में महिलाओं को लेकर जा रही ईको कार ने अलीना को टक्कर मार दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी फुटेज में दिख रहा है कि अलीना को टक्कर मारने के बाद कार उसे लगभग 25 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इसके बाद कार का आगे का पहिया और उसके बाद पीछे का पहिया अलीना के ऊपर से उतर गया। इसके बाद कार रुकी।
विज्ञापन

लोगों ने दौड़कर घायल अलीना को उठाया और ईको कार के चालक को पकड़ लिया। ईको कार में अलीना को डालकर मवाना लाए और प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। कार को थाने में खड़ी करवा दिया। समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed