फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After BJP's victory once again the Modi government is formed in the country

देश में फिर एक बार मोदी सरकार, जानें- परिचर्चा में क्या बोले, व्यापारी, उद्यमी और चिकित्सक

Sat, 25 May 2019 02:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 25 May 2019 02:54 PM IST
विज्ञापन
After BJP's victory once again the Modi government is formed in the country
पीएम मोदी - फोटो : self

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के भीतर लगातार दूसरी बार सरकार बनने जा रही है। पूर्ण बहुमत के साथ आयी भाजपा सरकार से हर वर्ग के लोगों को उम्मीद भी बढ़ गई है। व्यापारी, उद्यमी, चिकित्सक और शिक्षक सभी को व्यवस्था में और ज्यादा बेहतर सुधार के साथ सबके हितों के लिए काम करने की उम्मीद है। व्यापारी जहां टैक्स कम कर सुविधाएं मिलने की उम्मीद में हैं तो उद्यमी भी नीतियों के अव्यवहारिक पहलुओं को दूर कर बेहतर माहौल बनाने की उम्मीद संजोए हैं। वहीं चिकित्सक अपनी सुरक्षा तो शिक्षक बेहतर शैक्षिक माहौल की उम्मीद बांधे हैं। 

विज्ञापन


युवाओं के विचार

इस बार बढ़ गईं उम्मीदें
जनता ने मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाया है। लेकिन हमारे शहर में अभी कई कमियां है। इस शहर को चमकाने के लिए सांसद जी को समय-समय पर जनता से भी विचार लेने चाहिए। इस बार जीतने के बाद जनता के मन में उम्मीदें बढ़ गई हैं। - सौरभ गुप्ता, शास्त्रीनगर
विज्ञापन


शिक्षा पर ध्यान देना होगा
अभी भी शिक्षा का स्तर काफी नीचे है। अपने शहर में अच्छी शिक्षा लेने के लिए सभी को अधिकार देने चाहिए। जिससे गरीब से गरीब बच्चा भी अच्छे स्कूल में जाकर शिक्षा प्राप्त कर सके। मेरी उम्मीद है कि सांसद और हमारे प्रधानमंत्री इस बार जनता के लिए अधिक  कार्य कर शिक्षा में भी बड़ा बदलाव लाएंगे। - कविता, जागृति विहार
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजगार की तरफ बढ़ाएं कदम
इस बार युवाओं को रोजगार देने की तरफ सोचना ही होगा। इससे देश की गति भी आगे बढ़ेगी। जनसंख्या बढ़ने के साथ-साथ रोजगार की समस्या बढ़ती जा रही है। ऐसी कुछ कंपनियों से वार्ता की जाए जो मेरठ में आकर कार्य कर सकें। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने लगेगा। - सपना, शास्त्रीनगर

कॉलेज में शिक्षा का स्तर सुधरे
सरकार को शिक्षा की तरफ ध्यान देने की जरूरत है। विश्वविद्यालय में शिक्षा के स्तर में लगातार गिरावट आई। इस ओर सरकार को सोचने की जरूरत है। आजकल छात्र बारहवीं करने के बाद डीयू का रुख करते हैं। नए सांसद और प्रधानमंत्री से उम्मीद हैं कि कॉलेजों के लिए सख्त नियम बनाए जाएं। - सुनील गुर्जर, सरधना

सुरक्षा है अहम मुद्दा
आजकल महिलाएं सुरक्षित नहीं है। सड़क पर कभी भी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ हो जाती है। इस मामले पर सरकार को कड़े नियम बनाने चाहिए। जिससे ऐसी हरकत करने वाले लोग डरें। ऐसा न करने पर ये घटनाएं बढ़ती जाएंगी। जिससे महिलाओं को घर से निकलने में डर लगने लगेगा। - हिमांशी सिंघल, शास्त्रीनगर

व्यापारियों के विचार

डरा सहमा है व्यापारी 
नोट बंदी, जीएसटी की जटिलताओं से व्यापारी पिछले कार्यकाल में डरा सहमा रहा और व्यापार में भी शिथिलता आ गई थी। हमने राष्ट्रवाद के नाम पर वोट देकर भाजपा की सरकार बनाने में सहयोग किया है। अब हमें उम्मीद है कि इस बार सरकार पूरी तरह व्यापारी हितों के लिए काम करेगी। - विजय आनंद अग्रवाल, महामंत्री, मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन 

अब मिले व्यापारियों को राहत 
जीएसटी, नोटबंदी, एक्साइज ड्यूटी आदि से जो सख्ती सरकार ने पिछले कार्यकाल में व्यापारियों पर की थी। उम्मीद है कि उस सख्ती को हटाकर अब व्यापारियों को राहत देने का काम करेगी। हमारी प्रमुख मांग सोने पर से एक्साइज ड्यूटी समाप्त करने या कम करने की है। क्योंकि इससे रेट कम होगा और व्यापार बढ़ेगा। - दिनेश रस्तोगी, महामंत्री, सर्राफा व्यापार एसोसिएशन नील गली

सरकार ने बेस बना दिया 
उद्योगों के लिए जो नीति बनाई गई हैं, वह अभी धरातल पर नही आई हैं। इस बार उम्मीद है कि मोदी सरकार उन पर अमल करेगी। हालांकि पिछली योजना में भाजपा की केंद्र और वर्तमान प्रदेश सरकार बेस बना चुकी है और अब उसे सिर्फ क्रियान्वित करना है। इससे उद्योग और रोजगार दोनों के अवसर बढ़ेंगे। - अतुल भूषण गुप्ता, चेयरमैन  आईआईए मेरठ चैप्टर 

सरकार की मंशा भी सकारात्मक
पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी दोनों ही एमएसएमई के पक्षकार हैं। सरकार की मंशा भी सकारात्मक है। लेकिन जो योजना बनी है, उसमें कुछ अव्यवहारिकता हैं, उसमें सुधार के साथ जीएसटी, बैंक ऋण, श्रम कानून और पीएफ जैसे कुछ मामले हैं, जिनकी नीतियों में विसंगति है। इन सभी पर केंद्र सरकार का गठन होने पर विभागीय मंत्री से मिलकर उनका समाधान कराया जाएगा। - पंकज गुप्ता, नेशनल चेयरमैन आईआईए

सुरक्षा के लिए कदम उठाए सरकार 
मोदी सरकार से बहुत उम्मीदें है। डाक्टरों की संख्या में बढोतरी होगी। क्लीनिकल इस्टेब्लिशमेंट एक्ट में सुधार हो रहा है। डाक्टरों की सुरक्षा के प्रति गंभीर कदम उठाए जाएंगे। - डॉ. संदीप जैन, सचिव आईएमए मेरठ 

चिकित्सकों की संख्या बढ़े 
सबसे जरूरी चिकित्सकों की सुरक्षा है। मोदी सरकार इसे गंभीरता से लेगी, ऐसी उम्मीद है। चिकित्सकों की संख्या भी बढ़ेगी, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा और देश आगे बढ़ेगा। - डॉ. मेधावी तोमर, पूर्व अध्यक्ष आईएमए मेरठ 

बहुत सुधार की जरूरत 
मोदी सरकार में शिक्षकों की दशा सुधरी है। आगे भी सुधार होने, नई भर्ती निकलने की उम्मीद है। सबसे बड़ी बात देश की तरक्की है। - डॉ. वीर बहादुर सिंह, प्रधानाचार्य केके इंटर कालेज 

क्षेत्र की समस्याओं को दूर करें 
सांसद जी को चाहिए कि वह पिछले कार्यकाल से ज्यादा इस बार कार्य करें। मेरठ का विकास करें। केंद्रीय योजनाओं का मेरठ को लाभ दिलाएं। क्षेत्र में समय देकर यहां की समस्याओं का निराकरण करें। - डॉ. संजय कुमार, प्रोफेसर मेरठ कॉलेज 

केंद्रीय विवि बने सीसीएसयू 
नई सरकार राष्ट्र हित में कार्य कर रही है। तेजी से मेरठ का विकास हो। हमारी सांसद से उम्मीद है कि वह चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनवाने के लिए प्रयास करें। - डॉ. वीरपाल सिंह, प्रोफेसर सीसीएसयू कैंपस 

जाम की समस्या का समाधान हो 
सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की परंपरा का समन्वय जीत का आधार बना है। मेरठ में ट्रैफिक जाम और कूड़े का निस्तारण कराने को लेकर सांसद ठोस प्लान लागू कराएं। मोदी जी से उम्मीद है कि वह देशहित में जल्द कई बड़े निर्णय लेंगे।  - डॉ. मनोज कुमार सिवाच, प्रोफेसर मेरठ कॉलेज  

अनुच्छेद 370 पर जल्द निर्णय ले सरकार 
जनता ने नरेंद्र मोदी जी को पूर्ण बहुमत दिया है। ऐसे में अब लोगों की नजरें उन पर हैं। देशहित में मजबूत फैसले लें। कश्मीर में अनुच्छेद 370 पर सरकार जल्द निर्णय करे। - डॉ. सुशील कुमार शर्मा, गेस्ट फैकल्टी सीसीएसयू कैंपस

किसानों के विचार-

किसान आयोग का गठन करें 
नई सरकार देश के किसानों को आत्महत्या से बचाने के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करें और किसानों की समस्या दूूर करने और उनकी बेहतरी के लिए किसान आयोग का गठन करें। - मनोज चौधरी करनावल 

किसान की आमदनी दोगुनी हो 
किसानों की बेहतरी के लिए सरकार फसल लागत में कमी लाकर उनकी आमदनी दोगुनी करने की दिशा में गंभीरता से काम करें। किसानों को उबारने के लिए उनकी फसलों का वाजिब एमएसपी और फसल बिक्री का प्रोपर सिस्टम उपलब्ध कराए। - हरि बिश्नोई 

गन्ना भुगतान समय से हो 
सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का अपना वादा पूरा करे और गन्ना भुगतान समय से कराना सुनिश्चित करे। समस्त किसानों का कर्जा माफ हो और किसान क्रेडिट कार्ड पर फसल लोन बिना ब्याज के मिले। - वरुण सांगवान

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed