फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   after 71 days, not clear robbery case

71 दिन बीते...नहीं खुली वारदात, सराफा व्यापारी की हालत बिगड़ी

Sat, 06 Mar 2021 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
after 71 days, not clear robbery case
71 दिन बाद भी नहीं खुली वारदात, सराफ की हालत बिगड़ी
विज्ञापन

मेरठ। 71 दिन बीतने के बाद भी सराफा व्यापारी की डकैती में पुलिस खाली हाथ है। इस हालात के बीच शुक्रवार को सराफ की तबीयत बिगड़ गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि डकैती के बाद आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गई है। अब बीमारी का खर्च कैसे उठाएंगे।
शास्त्री नगर एल ब्लॉक में 26 दिसंबर की रात बदमाशों ने सराफा व्यापारी तेजपाल वर्मा के घर में डकैती की वारदात की थी। इस घटना को 71 दिन बीत चुके हैं। परिवार थाना पुलिस से लेकर उच्च अधिकारियों तक न्याय की गुहार लगा चुका। लेकिन अब तक न तो वारदात का खुलासा हुआ और न ही आरोपियों पर कार्रवाई हुई है। घटना न खुलने के कारण सराफा व्यापारी तेजपाल सिंह की मानसिक हालत बिगड़ गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है।
विज्ञापन

परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। परिवार का रोकर बुरा हाल है। सराफ के दोनों पुत्रों का कहना है कि अगर पापा के साथ कोई दुर्घटना हुई तो इसकी सारी जिम्मेदारी सरकार और मेरठ पुलिस प्रशासन की होगी। इससे पहले व्यापारी ने एडीजी ऑफिस पर पहुंच कर चेतावनी दी थी कि अगर आठ फरवरी तक घटना का खुलासा नहीं हुआ तो वे परिवार के साथ एसएसपी आफिस पर आत्मदाह कर लेंगे। पीड़ित परिवार में पुलिस के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed